केएल राहुल और अथिया शेट्टी क्या साल के अंत में करेंगे शादी, दोस्त ने किया खुलासा
ipl-2022-kl-rahul athiya shetty marry

क्रिकेट की दुनिया के उभरते सितारे केएल राहुल (KL RAHUL) क्या अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) के साथ इस वर्ष शादी करेंगे। इसको लेकर एक बड़ी खबर आई है। इसमें अथिया शेट्टी की एक दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) और केएल राहुल (KL RAHUL) काफी दिनों से एक दूसरे के साथ हैं। इनके शादी के जल्द होने के बारे में बात कही जा रही थी।

केएल राहुल व अथिया शेट्टी में पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार

केएल राहुल (KL RAHUL) व अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) की कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। फिर ये कामन दोस्त हो गए हालांकि शुरुआत में इनका रिश्ता कुछ खास नहीं था। फिर ये दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। वर्ष 2019 में केएल राहुल (KLRAHUL)व अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) ने अधिकारिक रूप से इसकी इंस्टा पर घोषणा की।

तब से लेकर आज तक दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। दिसंबर 2021 में केएल राहुल को अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर में उनके परिवार के साथ देखा गया तो, वहीं अब आथिया शेट्टी को भी राहुल की आईपीएल(IPL) टीम लखनऊ को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में चीयर करते हुए देखा जाता है।

दोस्त ने किया खुलासा इस साल नहीं होगी केएल राहुल व अथिया शेट्टी की शादी

राहुल (KL RAHUL)व अथिया (ATHIYA SHETTY) की शादी का इंतजार फैंस को है लेकिन जो खबर आई है उसके मुताबिक अभी दोनोंं की शादी में समय लग सकता है। अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) की एक फ्रेंड ने बताया है कि इस साल शादी संभव नहीं है। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में उनकी दोस्त ने बताया है कि

यह सच नहीं है! इस साल कोई शादी नहीं हो रही है। अथिया के पास इस साल अलग-अलग समय पर शुरू होने वाले दो प्रोजेक्ट हैं। एक वेब डोमेन के लिए है, दूसरा एक थियेट्रिकल मूवी है। केएल राहुल का विश्व कप आ रहा है और उससे पहले कई अलग-अलग टूर्नामेंटों के साथ उनका कार्यक्रम फिक्स हैं। उनके पास इस साल शादी करने का समय कहां है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *