IPL 2022, KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स प्लेइंग इलेवन में करेंगे बदलाव, दिग्गज होगा टीम से बाहर

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 22वां मैच सोमवार को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी चौथी जीत के लिए संघर्ष करती दिखाई देंगी। मैच में दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है। दोनों टीमों की ओर से लगातार फ्लाप चल रहे बल्लेबाजों व गेंदबाजों को डग आउट में बैठना पड़ सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में संभव हैं 2 बदलाव

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) अब तक अपने 6 मैचों में 3 मैच ही जीत सकी है। पिछले सप्ताह टीम नंबर वन पर बनी हुई थी लेकिन पिछले दो मैच लगाातर हारने के बाद अब वो छठे पायदान पर है। टीम की बड़ी समस्या ओपनिंग का ना चलना है। पिछले मैच में टीम ने अंजिक्य रहाणे (ANJIKYA RAHANE) को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर एरॉन फिंच (AARON FINCH) से पारी की शुरुआत कराई थी लेकिन एक बार से सलामी जोड़ी कोई कमाल नहीं कर सकी।
दरअसल अंंजिक्य रहाणे (ANJIKYA RAHANE) के साथ वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) का न चलना एक बड़ी समस्या है। अभी तक कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। टीम में गेंदबाजी भी बल्लेबाजों पर पूरा असर छोड़ती नहीं दिख रही है। इसमें सुनील नरेन (SUNIL NARINE) की जगह बदलाव की संभावना है। साथ ही अंजिक्य रहाणे (ANJIKYA RAHANE) की वापसी हो सकी है।
राजस्थान रायल्स की भी टीम में भी होगा बदलाव

वैसे तो राजस्थान रॉयल्स (RR) का अब तक का खेल औसत ही रहा है। टीम देवदत्त पडिक्कल (DEVDATT PATEL) व रसी वर डर डूसेन (VAR DEN DUSSINE) के न चलने से टीम बेस्ट परफॉरमेंंस नहीं दे पा रही है। देवदत्त पडक्किल (DEVDATT PATEL) के लगातार न चलने से सलामी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। ऐसा लगातार होने पर जबरदस्त फार्म में चल रहे जोस बटलर (JOS BATTLER) की बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है।
टीम में फस्ट डाउन पर अभी तक कोई बल्लेबाज सेट नहीं हो पाया है। पिछले मैच में दो आर अश्विन (R ASHWIN) को भेजा गया था लेकिन वो भी कुछ विशेष नहीं कर पाए थे। इसके अलावा दो मैच में रसी वन डर डूसेन (VAN DER DUSSNE) को मौका दिया गया है, दो मैचों में डूसेन ने मात्र 10 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि इस मैच में ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) की वापसी हो सकती है। साथ ही वार डेन डूसेन (VAR DEN DUSSINE) पर भी प्रयोग किया जा सकता है।
यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंंग इलेवन…..
कोलकाता नाइट राइडर्स : वेंकटेश अय्यर, आरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन/ मो नबी, नीतिश राणा, शेल्डन जैक्सन/ अंजिक्य रहाणे, आंद्र रसेल, पैट कमिंस, अमन हाकिम खान, उमेश यादव, वरूण चौधरी
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडक्किल, संजू सैमसन, वान डेर डूसेन/ ट्रेंट बोल्ट, शिमरॉन हेटमेयर, जेम्स नीशम, आर अश्विवन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा/यशस्वी जायसवाल, रियान पराग
Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स,
