आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज छठा मुकाबला खेला जा रहा है. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम आमने-सामने हैं. जहाँ कोलकाता अपने जीत की लय बरकरार रखने का प्रयास करेगी. वहीं बैंगलोर की टीम इस सीजन पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. अब तक टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा रही है, जिसके कारण आज का टॉस भी बहुत ज्यादा अहम है.
कोलकाता नाईट राइजर्स पर बढ़त बनाने के लिए उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के खिलाफ पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) फिर से अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे.
वहीं दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी अपनी लय जारी रखने का प्रयास करेंगे. जबकि गेंदबाजी में टीम और बेहतर करना चाहेंगी. कोलकाता की बात करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और अजिंक्य रहाणे और भी बड़ा स्कोर करना चाहेंगे. वहीं गेंदबाजी में उमेश यादव, सुनील नरेन (SUNIL NARINE) और वरूण चक्रवर्ती भी अपनी लय को बरकरार रखने का भरसक प्रयास करेंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉस जीतकर करेगी पहले गेंदबाजी
डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीमें आमने-सामने हैं. जिसमें श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने पहले मैच में बहुत अच्छी कप्तानी की है.
जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में बहुत बड़ा स्कोर चेस कर सकते हैं. जिसके कारण दोनों ही टीमें ये फैसला कर सकती है. जहाँ कोलकाता लय बरकरार रखने का प्रयास करेगी तो वहीं बैंगलोर वापसी करने का प्रयास करेगी.
यहाँ पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
RCB PLAYING 11- फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.
KKR PLAYING 11: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती.
