IPL 2022, KKR vs PBKS, STAT: इस मैच में बने 10 बहुत बड़े रिकॉर्ड, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रच दिया एक नया इतिहास

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 8वां मुकाबला खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की. जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड बने हैं, इस दौरान उमेश यादव (UMESH YADAV) ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.
मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, उमेश यादव ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
IPL 2022 KKR vs PBKS STAT UMESH YADAV
1. टिम साउथी ने आज 2 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वो न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
2. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक 33 विकेट लिए हैं, जो आईपीएल में किसी प्लेयर का टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट है.
3. उमेश यादव ने आज कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए अपना 50वां मैच खेल लिया है.
4. अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने आज अपने आईपीएल करियर में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
IPL 2022 PBKS vs KKR MAYANK FAULT
5. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने आईपीएल इतिहास में पॉवरप्ले के दौरान 50 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. वो ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने हैं.
6. श्रेयस अय्यर ने आज आईपीएल करियर में 200 चौके पूरे कर लिए हैं.
7. आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने 8 छक्के लगाकर आईपीएल में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं.
IPL 2022 KKR vs PBKS ANDRE RUSSELL
8. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने आज अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए हैं.
9. आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया है.
10. अब तक इन दोनों टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 20 मैच जीते हैं, तो वहीं 10 मैच पंजाब किंग्स ने जीता है.
Tags: आंद्रे रसेल, उमेश यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स,