IPL 2022, KKR vs PBKS: आंद्रे रसेल का वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आया तूफान, वहीं राहुल चाहर भी सोशल मीडिया पर छाए

By Aditya tiwari On April 1st, 2022
आंद्रे रसेल सोशल मीडिया पर छाए, वहीं राहुल चाहर की भी फैंस ने की तारीफ 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 8वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जहाँ पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. आंद्रे रसेल ANDRE RUSSELL) का जलवा सोशल मीडिया पर नजर आया. वहीं राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) की भी फैंस ने तारीफ की.

आंद्रे रसेल सोशल मीडिया पर छाए, वहीं राहुल चाहर की भी फैंस ने की तारीफ

IPL 2022 PBKS vs KKR MAYANK FAULT

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए भानुका राजपक्षे ने 31 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में कगिसो रबाडा ने 25 रन बनाए. जिसके बाद भी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 137 रन ही बनाए. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 4 बड़े विकेट अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 26 रन तो वहीं सैम बिलिंग्स ने नाबाद 24 रन बनाए.

वहीं आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने मात्र 31 गेंदो में 70 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. मैच में 8 छक्के लगाने वाले रसेल का सोशल मीडिया पर जलवा नजर आया. वहीं मैच में 2 विकेट लेने राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) की भी फैंस ने जमकर तारीफ की है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Prabhat03471721/status/1509938226496098305?s=20&t=G7TVGunqTxZADdH2l8El_g

https://twitter.com/Rahulc7official/status/1509932676417204224?s=20&t=G7TVGunqTxZADdH2l8El_g

https://twitter.com/JhawarGourav7/status/1509933830534172678?s=20&t=G7TVGunqTxZADdH2l8El_g

https://twitter.com/The_Daxaab/status/1509937739520622601?s=20&t=G7TVGunqTxZADdH2l8El_g

Tags: आंद्रे रसेल, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राहुल चाहर,
Exit mobile version