IPL 2022, KKR vs DC: कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव, दिग्गज होगा टीम से बाहर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19वां मैच रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) व दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ब्रेबाेर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) प्वाइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत को कायम रखना चाहेगा तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी अपने हार के दामन से पीछा छुड़ाने के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा।
कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत के लिए श्रेयस अय्यर को खेलनी होगी बड़ी पारी
मौजूदा क्रिकेट के हिसाब से दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास पर्याप्त क्रिकेट है। सवाल पर फार्म और मैदान पर प्रतिभा दिखाने का है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम के बल्लेबाज पूरी लय में है। अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE), वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER), सैम बिलिंग्स (SAM BILLINGS), नीतिश राणा (NITISH RANA), आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSEL)अच्छे फॉर्म में हैं लेकिन अभी तक कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) 4 मैचों में मात्र 69 रन ही बना सके हैं। इस मैच में इनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाजी की बात की जाए तो पृथ्वी शॉ (PRTHIVI SAV), कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT), सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) व अक्षर पटेल (AXAR PATEL) बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम के विदेशी खिलाड़ी डेविड मिलर (DAVID MILLER) व रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWELL) अभी तक कुछ विशेष नहीं कर सके हैं। कोलकाता के मैच में इन पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेंगे उमेश यादव बल्लेबाजों के लिए बनेंगे चुनौती
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) दोनों के टीमों की गेंदबाजी भी एक अच्छी क्रिकेट टीम की तरह है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरुआती ओवर तेज बॉलरों के फायदेमंंद साबित हो सकता है। इसमें स्विंग गेंदबाज प्रभावी बॉलिंग कर सकते हैं। वैसे भी अभी तक आईपीएल (IPL) के मैचों में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के उमेश यादव (UMESH YADAV) ने प्रभावी गेंदबाजी की है। इस मैच में भी अगर कोलकाता पहले गेंदबाजी करती है तो कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) काफी प्रभावी दिखाई दे सकते हैं। इस के अलावा पैट कमिंस (PAT COMMINS), रसिख सलाम (RASIKH SALAM), वरूण चक्रवर्ती (VARUN CHAKRVARTI)के परफॉरमेंस पर टीम का दारोमदार होगा।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से एनरिच नाॅटर्जे (ANRICH NORTJE) व मुस्ताफिजुर रहमान (MUSTAFIZUR RAHMAN) की गेंदबाजी का दारोमदार होगा। एनरिच नॉटर्जे (ANRICH NORTJE) ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया है लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान (MUSTAFIZURRAHMAN) की गेंदबाजी में अभी तक पैनापन नहीं झलका है। इसके अलावा कुलदीप यादव व ललित यादव की अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
यह है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
KKR PLAYING 11: श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, सैम बिलिंग्स, नीतीश राणा, आद्रें रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, रसिख सलाम, वरूण चक्रवर्ती.
DC PLAYING 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रोवमैन पॉवेल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, एनरिच नॉटर्जे.
Tags: उमेश यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर,