IPL 2022, PBKS vs SRH: केन विलियमसन ने बल्लेबाजों को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय, बताया क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट

आईपीएल (IPL) का 28वें मैच को जीतने के सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों को ना देकर गेंदबाजों को दिया है। केन विलियमसन ने कहा कहा कि आज गेंदबाजी का दिन था। हमने आखिरी 5 ओवरों में 6 विकेट लेकर 29 रन दिए। हालांकि मैच में एडन मार्क्रम (AIEDEN MARKARAM) व निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। सनराइजर्स हैदारबाद (SRH) की लगातार यह चौथी जीत है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने खेली शानदार क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टीम के तीन गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (BHUNESHWAR KUMAR), टी नटराजन (T NATRAJAN) व उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को 151 रन ही बनाने दिया। टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार (BHUNESHWAR KUMAR) ने 3, टी नटराजन (T NATRAJAN) ने 1 व उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने 4 विकेट लिए।
151 रन के जवाब में उतरे सनराइजर्स के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) का विकेट जल्दी गिर गया। हालांकि बाद राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने अभिषेक शर्मा (ABHISHEKS SHARMA) के साथ मिलकर 62 रन जोड़े।
राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI)ने 22 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया। इसके बाद एडन मार्क्रम (AIEDEN MARKARAM) व निकोलस पूरन (NICHOLES POORAN) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। एडन मार्क्रम (AIEDEN MARKARAM) ने 27 गेंद पर 41 रन व निकोलस पूरन (NICHOLES POORAN) ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए।
केन विलियमसन ने कहा कि प्रदर्शन वाकई मजबूत था

केन विलियमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि
“एक टीम के रूप में यह हमारे लिए खेलने का अच्छा दौर रहा है। बहुत वृद्धि हुई है। लंबा सीजन है, काफी क्रिकेट बाकी है। एक पक्ष के रूप में, यह महत्वपूर्ण है कि हम सुधार करना जारी रखें। आज इस सतह पर वास्तव में एक मजबूत प्रदर्शन था जो थोड़ा अलग था। हर टीम मजबूत है, लेकिन हमारे लिए यह सिर्फ हमारे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना है।”
केन विलियमसन ने कहा
“दोनों (मार्कराम और पूरन) ने इस प्रतियोगिता के पहले भाग में अब तक उत्कृष्ट योगदान दिया है और दोनों स्पष्ट रूप से गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। हमने अब तक हर खेल का पीछा किया है और वे अंत में वहां रहे हैं और इसे खूबसूरती से किया है। हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी भूमिकाएं निभाते रहें और टीम को जितना हो सके उतना दें।”
उन्होंने कहा कि
” अब तक हम कुछ मजबूत प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं और हम कोशिश करना और सुधार करना जारी रखेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। चाहे वह छक्के हों या चौके या दो अलग-अलग आकार के आधार पर, जो भी हो, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम इसके बारे में जानते हैं और हम इसके लिए प्रयास करते हैं और प्रतिबद्ध हैं। खेल में एक बड़ा मोड़ (आखिरी पांच ओवर – पहली पारी में 6/29), वे कुछ और रन पसंद करते। लेकिन यह कहने के बाद, यह उस सतह पर एक आसान पीछा नहीं था। आज की डेथ बॉलिंग शानदार थी। पूरे खेल में ऐसे कई हिस्से थे जो शानदार थे और यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक आकर्षण था।”
Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,
