IPL 2022: ‘फ्लावर नहीं फायर हैं मेरे पति’, जसप्रीत बुमराह के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कुछ ऐसा बोली संजना गणेशन

By Shadab Ahmad On May 10th, 2022
IPL 2022: 'फ्लावर नहीं फायर हैं मेरे पति', जसप्रीत बुमराह के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कुछ ऐसा बोली संजना गणेशन

आईपीएल (IPL) के 56वें मैच में जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) के 10 रन पर 5 विकेट लेने के बाद उनकी पत्नी संजना गणेशन (SANJNA GANESHAN) ने अपने को फ्लॉवर नहीं बल्कि फायर बताया है। दरअसल कोलाकात नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सोमवार को जसप्रीत ने घातक गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने अपने हिस्से के आखिरी दो ओवर में 11 गेंदों को डॉट कराते हुए 5 विकेट लिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर ओर जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) की खूब वाहवाही हुई थी।

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी अपडेट की थी पोस्ट

सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह(JASPREET BUMRAH) की हर ओर हो रही वाहवाही पर उनकी पत्नी संजना गणेशन (SANJNA GANESHAN) ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट अपडेट की थी। इस पोस्ट ने उन्होंने अपने पति जसप्रीत बुमराह को फायर बताया था। संजना गणेशन का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ।

बता दें कि अभी हाल के दिनों में एक फिल्म आई थी, जिसका एक डॉयलाग फ्लावर नहीं फायर काफी चर्चा में रहा था। इसी के चलते संजना गणेशन के पोस्ट भी काफी वायर हुआ। पोस्ट में संजना गणेशन ने मेरे पति लिखने के बाद फायर के इमोजी का प्रयोग किया था।

मैच के दौरान भी काफी खुश नजर आईं जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन

JASPREET BUMRAH की पत्नी संजना गणेशन सोमवार को होने वाले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को लाइव देखे रही थी। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन पर चीयर करती दिखाई दीं। साथ ही 5 विकेट लेने की खुशी में उन्होंने पंजे को दिखाकर सेलिब्रेट किया।

बता दें कि  बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम जीत नहीं सकी। मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के विरुद्ध 118 रन पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच के बाद अब मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्वाइंट्स टेबल के अंतिम पायदान पर है।

Tags: आईपीएल 2022, जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियस,