आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का तीसरा सप्ताह रहा है। गेंद और बल्ले की जंग जारी है। शुरुआत में बल्ले पर गेंद हावी होती दिखी लेकिन दूसरे सप्ताह के आखिर से स्पिंग गेंदबाजों ने रन को रोकने के साथ विकेट चटखाने का काम किया। हर साल की तरह इस साल भी कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया है। इसमें 5 खिलाड़ियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। यह आने वाले समय में भारतीय टीम का चेहरा बन सकते हैं। तो आईए जानते हैं कि कौन हैं यह नए खिलाड़ी…
तिलक वर्मा

आईपीएल (IPL) में भले ही मुंबई इंडियंस (MI) कोई मैच नहीं जीत सका है लेकिन तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने सबको प्रभावित किया है। बुधवार के मैच में अगर वो रन आउट न हुए होते तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता। तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने अब तक 5 मैचों में 39.80 की औसत से 157 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रन रेट 160 के उपर है। फैंस अभी से यह मान रहे हैं कि तिलक वर्मा (TILAK VERMA) आने वाले समय में टीम इंडिया का भविष्य है।
आयुष बदोनी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर आईपीएल (IPL)के इस सीजन में आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) ने डेब्यू किया है। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ लगभग सभी भारतीय क्रिकेटरों ने की है। यह अपनी टीम में मैच फिनिशर की भूमिका में हैं और अब तक मैचों में इन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है। अब तक 5 मैचों में 35 की औसत से 107 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्द्धशतक भी शामिल है। इनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है।
जीतेश शर्मा

पंजाब किंग्स (PBKS) की दो जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने आईपीएल के नए चेहरों में हैं लेकिन जिस अंदाज से उन्होंने अब तक बल्लेबाजी की है, वो वाकई में एक बेहतरीन क्रिकेटर होने का प्रमाण है। उन्होंने अब तक सिर्फ 39 की औसत से 79 रन बनाए हैं। अपनी 39 रन की पारी में उन्होंने 7 छक्के व 4 चौके लगाए हैं। इनका स्ट्राइक रेट 183 के उपर का है।
सयुश प्रभुदेसाई

आरबीसी (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के खिलाफ मैच में सयुश प्रभुदेसाई (SAYUSH DESAYI) का डेब्यू कराया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मिडिल आर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने 18 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली है। सयुश प्रभुदेसाई (SAYUSH DESAYI) बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। आरबीसी (RCB) ने उनको महज 30 लाख रुपए में खरीदा था। सयुश ने आरबीसी के प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।
साई सुदर्शन

साई सुदर्शन (SAI SYDARSHAN) ने आईपीएल (IPL) में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से डेब्यू किया है। इस बल्लेबाज ने अपने पहले ही मैच में साई सुदर्शन SAI SYDARSHAN ने 18 गेंद पर 35 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विरुद्ध भी 11 रन बनाए थे। सनराइजर्स के विरुद्ध वो कुछ विशेष नहीं कर सके थे लेकिन इस बल्लेबाज के पास काफी शॉट व खेल हैं। माना यह जा रहा है कि भविष्य में यह खिलाड़ी बड़ी पारियां खेल सकता है।

Leave a Reply