भारतीय टीम में अपनी जल्द जगह बना सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, आईपीएल 2022 में किया खुद को साबित

By Shadab Ahmad On May 16th, 2022
भारतीय टीम में अपनी जल्द जगह बना सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, आईपीएल 2022 में किया खुद को साबित

आईपीएल (IPL) मौजूदा समय में युवा खिलाड़ियों की जन्म स्थली बनी हुई है। यहां पर शानदार प्रदर्शन कर कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में अपनी जगह पक्की कर ली और मौजूदा समय में भारतीय टीम की रीड़ बने हुए हैं। आईपीएल 2022 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इसमें गेंदबाज, बल्लेबाज व आलराउंडर शामिल हैं। आप आपको हम इस लेख में बताने वाले हैं कि आईपीएल 2022 के 3 युवा खिलाड़ी जो जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इनके प्रदर्शन ने पूरे आईपीएल में धूम मचाई है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर फैंस तक यह मानते हैं कि यह खिलाड़ी जल्द ही नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

1- तिलक वर्मा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। यह हर कोई क्रिकेट फैंस जानता है। मुंबई ने अब तक अपने 12 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को जन्म दिया है। इनमें एक नाम तिलक वर्मा (TILAK VERMA) का है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ हर बार कठिन परिस्थितियों में का आकर टीम को संभालने का कार्य किया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनके खेल की जमकर तारीफ की है। आईपीएल (IPL) के इस सीजन में तिलक वर्मा ने 12 मैचों में 40.89 की औसत से 368 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिनर भी हैं। उम्मीद है कि यह जल्द ही नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

2- मुकेश चौधरी

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में अगर युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों की बात की जाए और उनमें मुकेश चौधरी का नाम न हो तो यह अन्याय होगा। भारतीय टीम में जहीर खान (ZAHEER KHAN) के जाने के बाद आज तक टीम को एक लेफ्ट आर्म्स गेंदबाज की जरूरत है। अब मुकेश चौधरी इस कमी को पूरा कर सकते हैं। मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए दूसरे मैच में डेब्यू किया था।

उनकी गेंदबाजी को देखते हुए वो चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम गेंदबाज बन गए । इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की 2 जीत में मुकेश चौधरी का अहम रोल रहा है। अब तक इस सीजन में मुकेश चौधरी ने 11 मैच खेलते हुए 16 विकेट लिए हैं। इनको चेन्नई सुपर किंग्स ने मात्र 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में खरीदा था। अब अपने प्रदर्शन से मुकेश चौधरी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

3- उमरान मलिक

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में जम्मू कश्मीर के युवा खिलाड़ी ने खूब धमाल मचाई है। एक मैच में 5 विकेट लेने के उनकी चर्चा खूब रही। उमरान मलिक (UMRAN MALIK) अब तक भारत से सबसे तेज गेंदबाज के रूप में सामने आए हैं। इस सीजन में उन्होंने 157.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी है। यहआईपीएल में अब तक सबसे तेज दूसरी फेंके जाने वाली गेंद है।

उमरान मलिक की गेंदबाजी की देशी विदेशी सभी पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने  इस खिलाड़ी को टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनाए जाने की वकालत भी की है। उमरान मलिक  (UMRAN MALIK) ने इस सीजन में 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। उम्मीद है कि यह खिलाड़ी भी जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा होगा।

Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, तिलक वर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, मुकेश चौधरी,