IPL 2022: आखिर कौन हैं यह ऋतिक शौकीन, जिसने मुंबई इंडियंस की ओर से अपने डेब्यू मैच में ही खींचा सबका ध्यान 

By Shadab Ahmad On April 22nd, 2022
आखिर कौन हैं यह ऋतिक शौकीन, जिसने MI की ओर से डेब्यू मैच में ही खींचा सबका ध्यान 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से डेब्यू करने वाले ऋतिक शौकीन (HRITIK SHOKEEN) ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। युवा आलराउंडर ने अच्छी गेंदबाजी करने के साथ विपरीत परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी भी की है। इसके बाद से इस युवा आलराउंडर खिलाड़ी की चर्चा फैंस कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ऋतिक शौकीन….

दिल्ली के ऑफ स्पिनर गेंदबाज आलराउंडर हैं ऋतिक शौकीन

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI )का प्रदर्शन अब तक सबसे खराब रहा है। टीम अपने शुरुआती 7 मैच गवां चुकी है। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई इंडियंस टीम 3 विकेट से हार गई है। इससे पूर्व लगातार हार के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया था।

इसमें दिल्ली के युवा ऑफ स्पिनर गेंदबाज ऋतिक शौकीन (HRITIK SHOKEEN) को मौका दिया था। इसमें ऋतिक शौकीन (HRITIK SHOKEEN) का पहले मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है। मैच के दौरान किसी को यह अभास नहीं हो सका कि शौकीन अपना पहला मैच खेल रहे हैं।

डेब्यू मैच में शानदार रहा ऋतिक शौकीन का प्रदर्शन

ऋतिक शौकीन (HRITIK SHOKEEN) ने अपने पहले मैच में ही विपरीत परिस्थितयों में बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 100 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 25 रन की शानदारी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने गेंंदबाजी में भी अपना कौशल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5.80 की औसत से 23 रन दिए।

ऋतिक शौकीन (HRITIK SHOKEEN) न को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने मेगा नीलामी के दौरान 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। 21 वर्षीय शौकीन दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं जो दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अभी तक इंडिया इमर्जिंग और अंडर-23 टीम के लिए 8 लिस्ट ए मैचों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसमें उन्होंने 4.92 की इकोनमी रेट से 8 विकेट भी झटके हैं।

Tags: आईपीएल 2022, ऋतिक शौकीन, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,