IPL 2022: हार्दिक पांडया ने मैदान पर ही इस गेंदबाज से मांगी माफी, वजह जानकर आप रह जायेंगे हैरान, देखें वीडियो

हार्दिक पांडया ने मैदान पर ही इस गेंदबाज से मांगी माफी

गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने राजस्थान रायल्स (RR) से मैच के दौरान एक गेंदबाज से माफी मांगी है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस HARDIK PANDYA की सराहना कर रहे हैं। इस माफी से फैंस के साथ गेंदबाज के दिल में हार्दिक पांडया का सम्मान बड़ा दिया है।

हार्दिक पांडया के हरफनमौला प्रदर्शन से जीती गुजरात टाइटंस

राजस्थान रॉयल्स (RR) पर गुजरात टाइंटस (GT) की जीत में कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने गुजरात टाइटंस  (GT) की शुरुआत में लड़खड़ाई पारी को संभालने के साथ 52 गेंद में 87 रन बनाए। उन्होंने पारी के दौरान 8 चौके व 4 छक्के लगाए। इससे टीम का स्कोर 192 रन हो गया।

बाद में जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) के 2 विकेट भी लिए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) की लड़खड़ाई टीम को संभलने नहीं दिया। जब राजस्थान रॉयल्य (RR) के कप्तान संजू सैमसन अपनी टीम को संभालने में जुटे थे उसी दौरान हार्दिक ने उनको रन आउट कर चलता किया। फिर बाद में गेंदबाजी से भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। पूरे मैच में उनके हरफनमौला प्रदर्शन से उनको मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा से मांगी माफी

मैच के आखिरी ओवर का जिम्मा राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (PRSIDH KRISHNA) को दिया गया। इस ओवर में कुल 12 रन गुजरात टाइटंस (GT) को मिला। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने चौका लगाया। दरअसल यह गेंद लगभग यार्कर लेंथ के आसपास की थी। इस पर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने अपना बल्ला चलाया तो गेंद विकेटकीपर और स्लिप के बीच से होती हुई 4 रन के लिए चली गई।

गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। यह HARDIK PANDYA की खुशकिस्मती थी कि उनको 4 रन मिल गया लेकिन इस बात का एहसास हार्दिक पांडया को था। जैसे ही गेंद 4 रन के लिए गई हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने उनसे माफी मांगी कि एक अच्छी गेंद पर ऐसा 4 रन नहीं मिलना चाहिए था। इसके लिए प्रसिद्ध कृष्णा (PRSIDH KRISHNA) ने उनका स्वागत किया। बाद में इसका वीडियो वायरल होने पर फैंस ने हार्दिक पांडया की सराहना की।

यहां देखें वीडियो….

https://twitter.com/SlipDiving/status/1514633069851918336?s=20&t=UgZxBBmdl-EK8jZN4U7hrg

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *