IPL 2022: हार्दिक पांडया ने दिग्गज राशिद खान को लेकर कही यह बड़ी बात, बताया कब करेंगे गेंदबाजी में उनका प्रयोग

By Shadab Ahmad On April 9th, 2022
IPL 2022, PBKS vs GT: शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पांडया ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों अपनी ही टीम को मुश्किल में डाला

गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने लेग स्पिनर गेंदबाज राशिद खान (RASHID KHAN) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि उनका प्रयोग कब और किस समय करना है। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) पंजाब किंग्स (PBKS) पर मिली अविश्वनीय जीत से उत्साहित हैं। अब तक गुजरात टाइटंस (GT) ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं।

हार्दिक पांडया ने कहा राहुल तेवतिया ने दिलाई यादगार जीत

शुभमन गिल और राहुल चाहर ने बदला ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल

pbks-vs-gt ORANGE CAP PURPLE CAP

 

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने पंजाब किंग्स (PBKS) पर जीत करने के कहा कि मैं कप्तानी का लुत्फ उठा रहा हूं, हमेशा क्रिकेटर के रूप में जिम्मेदारी चाहता था और यही कारण है कि मैं बेहतर क्रिकेटर बन रहा हूं क्योंकि चुनौतियों का सामना करने से आप बेहतर होते हो।

उन्होंने कहा कि जीत हो या हार हमारी टीम तटस्थ रहने का प्रयास करती है, हम अपनी हार का भी जश्न मनाते हैं क्योंकि वे काफी महत्वपूर्ण होती हैं। इससे आपकी जीत की अहमियत बढ़ जाती है।  युवा शुभमन गिल (SUBMAN GILL)ने 59 गेंद में 96 रन की शानदार पारी खेली जिसके बाद ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIYA) ने अंतिम दो गेंद पर दो छक्के जड़कर टाइटंस को यादगार जीत दिला दी।

हार्दिक पांडया बोले रशिद खान मेरे लिए तुरूप का इक्का

हार्दिक पांडया  (HARDIK PANDYA) ने कहा कि शुभमन काफी जिम्मेदारी ले रहा है और यह उसकी बल्लेबाजी में झलक रहा है। उसे पता है कि वह फ्रेंचाइजी के लिए कितना महत्वपूर्ण है और पिछले दो मैच में उसने जिस तरह बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए मेरे पास उसे कहने के लिए कुछ नहीं है. बस लुत्फ उठाओ।’

हार्दिक पंड्या हार्दिक पांडया  (HARDIK PANDYA) ने कहा कि राशिद खान (RASHID KHAN) उनके लिए तुरुप का इक्का है, क्योंकि इस स्टार स्पिनर में टीम को मैच के दौरान किसी भी स्थिति से निकालने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि राशिद मेरा तुरुप का इक्का है और मैं बदतर हालात से निकलने के लिए उसका इस्तेमाल करूंगाा।

पंड्या ने कहा कि मैंने आईपीएल (IPL) में काफी बार देखा है कि बल्लेबाज उसके ओवर खत्म करना चाहते हैं जो मैं नहीं चाहता, मैं चाहता हूं कि लोग उसकी गेंदों पर आक्रमण करेंगे और यहीं वह हमारे लिए उपयोगी हो सकता है।

Tags: आईपीएल 2022, राशिद खान, हार्दिक पांडया,