IPL 2022: राशिद खान को RCB के साथ मैच से पहले विराट कोहली से मिला यह प्यारा गिफ़्ट, पोस्ट कर कहा शुक्रिया

आईपीएल 2022 के इस सीजन में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) गुजरात टाइटंस की से खेल रहे हैं। मौजूदा आईपीएल 2022 का यह सीजन राशिद के लिए शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक कुल 16 विकेट चटकाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) की टीमें आईपीएल के 67वें लीग मैच में आमने सामने है। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) और राशिद खान (Rashid Khan) प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक साथ नजर आए।
राशिद खान का इंस्टाग्राम पोस्ट
https://www.instagram.com/reel/CdtRp72huXi/?utm_source=ig_web_copy_link
राशिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोहली के सामने बल्लेबाजी का शैडो प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट ने इस दौरान राशिद को स्पेशल गिफ्ट दिया। विराट कोहली को टैग करते हुए राशिद खान ने कैप्शन में लिखा, ‘आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है विराट कोहली, इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया।’
विराट कोहली ने पाकिस्तान के आमिर को भी दिया था बल्ला

यह कोई पहली बार नहीं है, जब विराट कोहली ने किसी खिलाड़ी को अपना बैट तोहफे में दिया है। इससे पहले साल 2016 की आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी अपना बल्ला गिफ्ट किया था। जिसके बाद मोहम्मद आमिर खुद कई बार अपने बयानों में विराट कोहली द्वारा तोहफे में दिए बैट का जिक्र कर चुके हैं।
विराट कोहली और राशिद खान हेड ट्व हेड

आईपीएल के इतिहास में राशिद खान और विराट कोहली का आमना-सामना 5 दफ़ा हुआ है। जिसमे राशिद खान सिर्फ़ एक ही बार कोहली को आउट करने में क़ामयाब रहे है। इन 5 पारियों में विराट ने राशिद के खिलाफ 30 के औसत से कुल 30 रन बनाए हैं। वहीं राशिद खान इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं और अब तक 13 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं। आरसीबी के खिलाफ भी राशिद का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। 11 मुकाबलों में उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 12 विकेट अपने नाम किये हैं।
RCB के लिए करो या मरो की लड़ाई

आईपीएल 2022 के इस सीजन के प्लेऑफ में अपने उम्मीदें ज़िंदा रखने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा। फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम फिलहाल 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को गुजरात को न सिर्फ बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि अन्य मैचों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।
Tags: आईपीएल 2022, राशिद खान, विराट कोहली,