IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर से जुड़ने के बाद भी फिलहाल नहीं खेल पाएंगे ग्लेन मैक्सवेल, जानिए क्या आ रही बड़ी दिक्कत

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 13वां मैच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच शाम 7:30 पर खेला जाएगा। मैच में अभी तक अपने दोनों मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) का पलड़ा भारी दिख रहा है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम से जुड़ चुके ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL ) फिलहाल राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने वाले मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। जानते हैं कौन सी है वजह..
अनुबंध की शर्तों के चलते नहीं राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल सकते ग्लेन मैक्सवेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से खेलने के लिए ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) मुंबई पहुंच चुके हैं। क्वारंटीन नियमों को पूरा करने के बाद वो टीम से जुड़ गए है। इसके बाद भी वो बुधवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे ।
इसकी वजह यह है कि ऑस्ट्रलिया (AUSTRALIA) ने अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए 6 अप्रैल के बाद खेलने का मानक तैयार कर रखा है। इसके चलते उपलब्ध होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) राजस्थान रॉयल्स (RR)के मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इसकी पुष्टि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कोच माइक हेसन (MIKE HUSSON)ने ही है।
पाकिस्तान के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा नहीं थे ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं थे। वह पिछले एक माह से शादी व घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। अब वो सीधे आईपीएल (IPL) में हिस्सा ले रहे हैं। हेसन ने आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा है कि
Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) का स्पष्ट कहना है कि कोई भी अनुबंधित खिलाड़ी 6 अप्रैल से पहले खेलने के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा। इसलिए वे कब पहुंचते हैं, यह मायने नहीं रखता क्योंकि वे छह अप्रैल से पहले नहीं खेल पाएंगे। अन्य टीम की तरह हम भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमने इसके अनुरूप योजना बनायी है. मैक्सी (मैक्सवेल) 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध रहेगा।”