ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल रीति रिवाज से रचाई शादी, वीडियो तेजी से हुआ वायरल
ipl-2022-GLENN MAXWELL MARRIAGE CSK RCB

आरसीबी (RCB) के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) चेन्नई के दूल्हा बन गए हैं। उन्होंने भारतीय मूल की तमिल लड़की विनी रमन (VINI RAMAN) से शादी की है। चेन्नई सुपर किंंग्स (CSK) ने तमिल रीति रिवाज से हुई शादी का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए  लिखा है कि ‘ ग्लेन मैक्सवेल बने चेन्नई के दूल्हा, शादी की शुभकामनाएं, आपकी नई पार्टनरशिप में बहुत ज्यादा सीटियां बजें।’

18 मार्च को हो चुकी है ग्लेन मैक्सवेल की शादी

ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल रीति रिवाज से रचाई शादी, वीडियो तेजी से हुआ वायरल
ipl-2022-GLENN MAXWELL MARRIAGE CSK RCB

चेन्नई सुपर किंग्स GLENN MAXWELL ने भारतीय मूल की तमिल लड़की विनी रमन (VINI RAMAN) से 18 मार्च को शादी की थी। इसके फोटो भी मैक्सवेल व रमन ने अपने सोशल साइट पर शेयर किया था। अब ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) की शादी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में मैक्सवेल तमिल रीति- रिवाज से शादी करते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) दूल्हे के रूप में शेरवानी पहने हुए हैं और हाथ में वरमाला लिए हुए डॉस के साथ विनी रमन को वर माला पहना रहे हैं। इसके साथ विनी रमन भी हाथ में माला लेकर उनको डॉस करने के अंदाज में माला पहना रही हैं। मैक्सवेल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है व फैंस के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ में है खरीदा

ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल रीति रिवाज से रचाई शादी, वीडियो तेजी से हुआ वायरल
ipl-2022-GLENN MAXWELL MARRIAGE CSK RCB

GLENN MAXWELL आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी (RCB) की फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। मैक्सवेल ने अभी तक फ्रेंचाइजी को ज्वाइन नहीं किया है। यहां तक कि ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) शादी के चलते पाकिस्तान दौरे पर भी नहीं गए थे। आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच भी न खेलने का निर्णय लिया था। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)ने अपना पहला मैच खेल चुकी है। टीम की ओर से एक बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम ने हरा दिया है। मैक्सवेल के जुड़ जाने से टीम को मजबूती मिलेगी.

यहां देखें वीडियो…….

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *