IPL 2022: इरफान पठान ने आईपीएल 2022 के फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनलिस्ट

By Shadab Ahmad On May 23rd, 2022
IPL 2022: इरफान पठान ने आईपीएल 2022 के फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनलिस्ट

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खिताबी भिड़त के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने भविष्यवाणी की है। इसमें कौन सी टीम दो टीमें क्वालीफायर राउंड को पार कर फाइनल में पहुंच सकती हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का अब लीग चरण पूरा हो चुका है। चार टीमें क्वालीफायर राउंड में पहुंची है। आइए जानते हैं कि इरफान पठान ने किस दो टीमों को लेकर की है भविष्यवाणी….

इन चार टीमों ने किया है आईपीएल 2022 के खिताब के लिए क्वालीफायर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खिताब के लिए 4 टीमों ने क्वालीफाई किया है। इनमें पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT), दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR), तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) व चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम है। 24 मई को गुजरात टाइटंस व राजस्थान रॉयल्स के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा जबकि एलिमिनेट मैच 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा क्वालीफायर और फिर फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा।

इरफान पठान ने कहा यह दो टीमें खेलेंगी फाइनल

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान (IRFAN PATAN) का मानना है कि इस बार का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्य (RR) के बीच खेला जाएगा। इरफान पठान का मानना है कि  जिस तरह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंची है। वो बाकी की टीम के लिए वेक अप कॉल है। वहीं राजस्थान रॉयल्स एक आईपीएल का पहला सीजन जीत चुकी है, उसे जीत का अनुभव है। इसके चलते इरफान पठान का मानना है कि 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल खेला जाएगा।

हालांकि इस आईपीएल 2022 के सीजन दोनों डेब्यू की टीम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में 14 में 10 व लखनउ सुपर जायंट्स ने 14 में 9 मुकाबले जीते हैं। यह दोनों टीमों के प्रदर्शन को इरफान पठान ने सिरे से नकार दिया है।

Tags: आईपीएल 2022, इरफ़ान पठान, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,