दिनेश कार्तिक
ipl-2022-dinesh-kartik virat kohli

आईपीएल (IPL) 2022 में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) ने शानदार बल्लेबाजी की है। 34 गेंद नाबाद 66 रन की पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) की शानदार बल्लेबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का स्कोर 189 रन हुए था, जिसे बाद में चेस कर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 173 रन पर आउट हो गई। मैच के बाद दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) भारत के लिए फिर से खेलना चाहते हैं कि बात सुनकर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

विराट कोहली ने किया है दिनेश कार्तिक का इंटरव्यू

मैच के बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) का इंटरव्यू किया है। इस वीडियो को आईपीएल (IPL) ने अपने सोशल साइट पर अपलोड किया है। वीडियो में कोहली ने कार्तिक को लेकर कहा कि, यह सीजन पूरी तरह से कार्तिक का है। वह काफी अच्छा कर रहे हैं और उनसे ऐसी ही उम्मीद आगे भी है।

पूर्व कप्तान ने जब कार्तिक से पूछा कि इस सीजन में क्या अलग है। कार्तिक ने कहा कि कि बड़ा विजन यह है कि मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं, मैं जानता हूं कि टी 20 वर्ल्ड कप नजदीक है। मैं उस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहता हूं और भारत को खिताब जीताना चाहता हूं। भारत ने काफी समय से एक बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है।  मैं वह व्यक्ति बनना चाहता हूं जो भारत को ऐसा करने में मदद करें।

दिनेश कार्तिक ने कोहली से कहा आप सवाल पूछ रहे हैं यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

बातचीत के दौरान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) को लेकर कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप ऐसे ही परफॉर्मे करते रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों में स्पष्ट, आपने उच्चतम स्तर पर भी टी 20 क्रिकेट खेलने के लिए एक मजबूत उम्मीदवारी पेश की है। बहुत से लोग आपको भी देख रहे होंगे और आपके लिए कुछ सोच भी रहें होंगे। इसके जवाब में  कार्तिक ने कहा कि हर दिन मैं अपने दिमाग में इसी इरादे के साथ अभ्यास करता हूं।

मेरे कोच को श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए मेरे साथ कड़ी मेहनत की है, जिससे कि मैं सर्वश्रेष्ठ दे पाऊ। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लग जाती है तो आपके लिए फिट रहना महत्वपूर्ण हो जाता है। मैंने इसे करने की पूरी कोशिश की है। मैं आरसीबी के लिए अहम योगदान करके बहुत खुश हूं। आरसीबी के साथ यह मेरा दूसरा मौका है और मैं कुछ खास करना चाहता था। यह सौभाग्य की बात है कि आप मुझसे ये सवाल पूछ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *