IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ ये हिंदी कॉमेंटेटर, बतौर खिलाड़ी लेगा इस दिग्गज की जगह

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार 8 मैचों की हार से हताश मुंबई इंडियंस (MI) अब धवल कुलकर्णी (DHAWAL KULKARNI) को टीम में शामिल किया है। धवल कुलकर्णी (DHAWAL KULKARNI) बायोबबल से जुड़ चुके हैं। अपने क्वरंंटीन अवधि को पूरा करने के बाद वो मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में वो अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखे तो अगले मैचों में उनको खिलाया जाएगा। बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम लगभग प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है।
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज नहीं हुए हैं सफल
आईपीएल (MI) के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाज सफल नहीं हुए हैं। टीम के सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 8 मैचों में 229 रन गंवा सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। अन्य तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (JAYDEV UANADKAT) 5 मैचों में 190 रन गंवाकर 6 विकेट, डेनियल सैम्स 5 मैचों में 209 गंवाकर 6 विकेट ही ले सके हैं।
तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (TYMAL MILLLS) 5 मैचों में 190 रन लुटाकर 6 विकेट और बासिल थम्पी 5 मैचों में 152 रन गंवाकर 5 विकेट पाए हैं। टीम का ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं है जिसने अब तक 6 विकेट से ज्यादा लिया हो। इसके दृष्टिगत अब धवल कुलकर्णी (DHAWAL KULKARNI)को टीम में शामिल किया गया है। वो अब मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।
धवल कुलकर्णी ने 92 मैच में लिए हैं 86 विकेट
धवल कुलकर्णी (DHAWAL KULKARNI) ने वर्ष 2008 से लेकर पिछले सीजन तक आईपीएल (IPL) खेला है। अधिकांश रूप से वो राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाड़ी रहे। इस बार फिर उनको मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने वापस बुला लिया है। वो मौजूदा समय में आधिकािरक प्रसारक की कमेंट्री का हिस्सा थे।
अब तक धवल कुलकर्णी (DHAWAL KULKARNI) ने 92 मैच खेलते हुए 86 विकेट लिए हैं। वो मौजूदा समय में 33 वर्ष के हैं। 14/4 उनका बेस्ट रहा है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वो मैच में खेलेंगे ही। उनके फिटनेस के साथ गेंदबाजी का भी टेस्ट होगा, अगर वो दोनों में सफल पाए जाते हैं तो उनको मैदान पर उतारे जाने की संभावना है।
Tags: आईपीएल 2022, जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियस,