IPL 2022, LSG vs DC: गौतम गंभीर ने अब दीपक हुड्डा और क्रुनाल पांडया के बीच रिश्ते कराए अच्छे, हुड्डा ने अब कही चौकाने वाली बात

आईपीएल(IPL) के 15 वें सीजन के लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के स्टार बल्लेबाज दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने क्रुनाल पांडया (KUNAL PANDYA) को अपना भाई बताया है। उन्होंने एक समाचार पत्र में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि क्रुनाल पांडया (KUNAL PANDYA) मेरे भाई हैं और भाईयों में अक्सर लड़ाई हो जाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो लोग अलग-अलग हैं।
दीपक हुड्डा व क्रुनाल पांडया में हुई थी अनबन

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और क्रुनाल पांडया के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान किसी बात को लेकर दोनोंं के बीच कहासुनी हो गई थी। इसमें पांडया ने उनको टीम से बाहर निकलवाने की धमकी दी थी। इसके बाद दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को ईमेल कर कुणाल पांड्या (KUNAL PANDYA) पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद से दोनों के रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है।
इस बार जब दोनों खिलाड़ियों को लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) ने लिया तो इस बात की भी काफी चर्चा रही कि दोनों में अपसी रिश्ते अभी तक ठीक हुए या नहीं। इस पर लखनउ सुपर जायंटस के कप्तान गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने सवाल किए गए थे। उन्होंने कहा था कि क्रिकेट के मैदान पर अच्छे प्रदर्शन के लिए दोस्ती की जरूरत नहीं है। वो दोनों जानते हैं कि टीम में क्यों आए हैं।
अब दीपक हुड्डा और क्रुनाल पांडया के बीच कम हो रही दूरियां

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और क्रुनाल पांडया के बीच अब रिश्तों की खटास घटने लगी है। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने बताया है कि हम दोनों भाई हैं। काफी समय से साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। अक्सर भाईयों में लड़ाई हो जाती है और एक हो जाते हैं। अब हम एक टीम के लिए खेल रहे हैं और हमारा उद्देशय भी एक है।
बता दें कि इसी तरह का एक प्रकरण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी है। वर्ष 2008 में हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH)पर रंगभेद का आरोप लगा था। ऑस्ट्रिलया में टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने एड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS) को मंकी कहा था। इस प्रकरण में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत की थी और हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) पर तीन मैच का प्रतिबंध लग गया था लेकिन बाद में हुई जांच के बाद हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) आरोप मुक्त हो गए थे। इसके बाद हरजभन सिंह और एड्रयू साइमांड्स(ANDREW SYMONDS) मुंबई इंडियंस (MI) के लिए साथ खेलते हुए अच्छे दोस्ता बन गए थे।
Tags: आईपीएल 2022, कुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, लखनऊ सुपरजांयट,
