IPL 2022, DC vs PBKS: पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल को मिली कुलदीप यादव से कड़ी टक्कर, लिस्ट में शामिल है 7 भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल 2022 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 16 मई 2022 को डीवाई स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला गया। आज के हुए मैच में पर्पल कैप की लिस्ट में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मिचेल मार्श के 63 रनों की मदद से दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिससे पंजाब किंग्स 20 ओवर में 142 रन ही बना पायी, दिल्ली कैपिटल्स ने 17 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।
पर्पल कैप की लिस्ट में कुलदीप यादव चौथे पायदान पर आ गए है
आज के हुए मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुलदीप यादव ने 2 विकटें चटकाई, 20 विकटों के साथ कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गए है। युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की लिस्ट अब भी टॉप पर बरकरार है चहल ने 13 मैचों में 7.54 की इकॉनमी के साथ 24 विकेट लिए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (WANNINDU HASARANGA) के खिलाड़ी पर्पल कैप की लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। हसरंगा ने 13 मैचों में 7.48 की इकॉनमी के साथ 23 विकेट अपने नाम किए है। पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 22 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) है।
रोमांचक होती जा रही है खिलाड़ियों के बीच जंग
पर्पल कैप की लिस्ट में 18 विकटों के साथ पांचवें पायदान पर गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी है। छठवें पायदान पर 18 विकटों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी हर्षल पटेल हैं। सातवें पायदान पर 18 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन है।
आठवें पायदान पर 18 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक है। इसी प्रकार लिस्ट में नौवें पायदान पर 17 विकटों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान है। दसवें पायदान पर 17 विकेट के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स के आंद्रे रसेल है।
Tags: आईपीएल 2022, कुलदीप यादव, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, युजवेंद्र चहल,