IPL 2022, DC vs GT, STAT: इस मुकाबले में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

आज शानिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं, जहाँ शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.
मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
IPL 2022 DC vs GT SHUBMAN GILL VIJAY
1. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने इस मैच में 84 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में 1500 रन पूरे कर लिए हैं.
2. गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल में आमने-सामने आई हैं. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने जीत दर्ज करके बढ़त बना ली है.
3. शुभमन गिल ने आज आईपीएल में अपना 11वां अर्धशतक लगाया है.
4. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आज पहला रन बनाते ही आईपीएल में 2500 रन पूरे कर लिए हैं.
IPL 2022 DC vs GT SHUBMAN GILL
5. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज पहला छक्का लगाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं.
6. गुजरात टाइटंस इस आईपीएल सीजन में दूसरी टीम बनी है, जिसने अपने स्कोर का बचाव किया है. पहली टीम राजस्थान रॉयल्स की है.
7. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने अपने पहले दोनों मुकाबले बतौर कप्तान जीते हैं. जो ऐसा करने वाल इस सीजन में दूसरे कप्तान बने हैं. इससे पहले संजू सैमसन ने ऐसा किया है.
8. लॉकी फर्गुसन ने आज अपने आईपीएल करियर में पहली बार 4 विकेट हासिल किया है.
Tags: ऋषभ पंत, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, शुभमन गिल,