आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने थी. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से मैच हार गई. ऋषभ पंत की गलती टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गई.
गुजरात टाइटंस ने दिया 172 रनों का बड़ा लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल ने 46 गेंदो में 84 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड मात्र एक रन ही जोड़ पाए. वहीं विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) ने 20 गेंदे खेलकर मात्र 13 रन ही बनाए. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 31 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में डेविड मिलर ने 20 रन तो वहीं राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए.
पिछले मैच के हीरो रहे अभिनव मनोहर आज मात्र 1 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही 20 ओवर में गुजरात टाइटंस की टीम ने 171 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 विकेट तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 1 विकेट अपने नाम किया है. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया है. शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) और अक्षर पटेल बहुत मंहगे साबित हुए.
ऋषभ पंत की इस गलती से हारी दिल्ली कैपिटल्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही. पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) जहाँ 10 रन बना कर तो वहीं टिम सेफर्ट मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मनदीप सिंह ने 18 रन जोड़े. ललित यादव ने रन आउट होने से पहले 25 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की बेहद अहम पारी खेली.
नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे रॉवमैन पॉवेल ने भी 20 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद भी दिल्ली की टीम 14 रनों से मैच हार गई. ललित यादव (LALIT YADAV) को कप्तान ऋषभ पंत ने रन आउट कराया, जिसके कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के लिए लॉकी फर्गुसन ने 4 विकेट तो वहीं मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ने 2 विकेट अपने नाम किया.
