IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की हार के लिए ऋषभ पंत हैं जिम्मेदार, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2022 (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अपना सबसे महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस (MI) से हारकर प्ले ऑफ से बाहर हो गई है। इस हार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम व फैंस निराशा में डूबे हैं। अधिकांश लोग इस पूरी हार के लिए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को जिम्मेदार मान रहे हैं। इस मामले पर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या बोले रिकी पोंटिंग…
रिकी पोंटिंग ने कहा टी20 का कप्तान होना कोई आसान काम नहीं

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज व दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने अपने कप्तान ऋषभ पंत का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि
“वह (पंत) युवा खिलाड़ी है और कप्तानी की बारीकियां सीख रहा है। टी20 टीम का कप्तान होना कोई आसान काम नहीं है। खासकर आईपीएल में जो इतना दबाव भरा टूर्नामेंट है और इसमें आप जो भी करते हो, उस हर गतिविधि पर गहरी नजर रखी जाती है। उसे निश्चित रूप से मेरा पूरा समर्थन प्राप्त है।
मेरे मन में कोई शक नहीं है कि ऋषभ पिछले सीजन में भी कप्तान के लिए सही विकल्प थे। श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लगने के बाद ऋषभ ने टीम के साथ शानदार काम किया।”
रिकी पोंटिंग ने कहा हमने खेल को सही तरीके से खत्म नहीं किया

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच रिकी पोंटिंग का मानाना है कि मैच दिल्ली कैपिटल्स जीत सकती थी लेकिन हमने मैच को सही ढंग से खत्म नहीं किया। उन्होंने कहा कि
“खेल के किसी एक पहलू पर उंगली उठाना हमेशा कठिन होता है। टॉप ऑर्डर में हमारी बल्लेबाजी खराब थी। हम 40 रन पर 4 रन बनाकर आउट हो गए, जो टी20 मैच शुरू करने का सही तरीका नहीं है। खासकर बड़े मैच जिन्हें आपको जीतना है।”
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हेड कोच ने कहा
Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, रिकी पोंटिग,“जाहिर है, टिम डेविड ने अच्छा खेला। वह शायद पहली गेंद पर आउट हो गए। लेकिन खेल के ऐसे कई पहलू हैं जिनसे हम निराश होंगे। खिलाड़ियों को इस तरह के खेलों से सीखने की जरूरत है। मैं बहुत दुखी महसूस करता हूं कि खेल हमारे हाथ से निकल गया। हमने आखिरी कुछ ओवरों में मैच को खत्म नहीं किया।”
