IPL 2022, CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, दिग्गज होगा टीम से बाहर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 22वां मैच मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में अपना शुरुआती 4 मैच गवां चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत का खात खोलने के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पूरे फार्म में है। ग्लेन मैक्सवेल के टीम से जुड़ जाने के बाद टीम संतुलित दिखाई दे रही है। इसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स टीम में दो बड़े बदलाव कर सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों को करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मौजूदा आईपीएल (IPL) सीजन में चार मैच खेलने के बाद भी अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनके सलामी बल्लेबाजों का ना चलना है। टीम के ओपनर बैटमैन रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWAD) आउट ऑफ फार्म चल रहे है। साथ रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHPPA) को टीम की जीत के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी।
इसके साथ मोईन अली (MOEEN ALI), अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU), शिवम दूबे (SHIVAM DUBE), रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) व महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। टीम रितुराज के स्थान पर एन जगदीशन को मौका दे सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी चेन्नई का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। दीपक चाहर व एडम मिल्ने चोट के कारण मैच नहीं खेल पा रहे हैं। इसमें महीश तिशाना, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जार्डन व मुकेश चौधरी के ही काम चलाना पड़ेगा। मुकेश चौधरी की जगह पर केएम आसिफ को मौका मिल सकता है।
गेंद और बल्ले दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) गेंद व बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टीम की बल्लेबाजी में फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS), अनुज रावत (ANUJ RAWAT), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) व शहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMAD) का प्रदर्शन ठीक रहा है।
ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) के आ जाने से टीम की बल्लेबाजी के गेंदबाजी भी मजबूत हुई है। गेंदबाजी की बाद की जाए तो वानिंदू हसरंगा पूरे फार्म में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। डेविड विली (DAVID WILLEY) व हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की सही लाइन पर हैं। हालांकि मो. सिराज मंहगे साबित हो रहे हैं। इसके बाद भी टीम पूरी लय में है।
यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
CSK PLAYING 11: राबिन उथप्पा, रितुराज गायकवाड़/एन जगदीशन, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जार्डन, महीश थिक्षाना, मुकेश चौधरी/ केएम आसिफ
RCB PLAYING 11: फाफ डू प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, डेविड विली, वॉनिंंदु हसरंगा, आकाश दीप व मोहम्मद सिराज
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,