IPL 2022, CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा महामुकाबला, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 12 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) से 91 रनों से जीत कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) से 52 रनों से हार कर आ रही है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है तो वहीं चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने हर मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) बनाम मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीएसके ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले है जिसमें से उन्हें दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं मुंबई इंडियंस ने यहां 1 मुकाबले खेले है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके और मुंबई इंडियंस इस सीजन आपस में एक बार टकराई है जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 3 विकटों से शिकस्त दी थी।
यह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, शॉर्ट बॉउंड्री, तेज़ आऊट फील्ड यहां बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती है। इस पिच का एवरेज स्कोर 180 रन है लेकिन अगर शुरूआत अच्छी हो तो टीम 200 का आंकडा भी पार कर सकती है इस पिच में दूसरी पारी में रन चेस करना आसान हो जाता है। जो भी टीम टॉस जीते उन्हें पिच को देखते हुए पहले गेंदबाजी चुननी चाहिए।
सीएसके और मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, रॉबिन उथप्पा, अंबती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षना, मुकेश चौधरी।
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, रमनदीप सिंह, रितिक शोकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस,
