IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस चेन्नई के खिलाफ टीम में करेगी 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

By Twinkle Chaturvedi On May 12th, 2022
IPL 2022, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस चेन्नई के खिलाफ टीम में करेगी 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 12 मई 2022 को वानखेडे स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर आठवें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 11 मैच में 4 पाइंट के साथ दसवें नंबर पर विराजमान है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है तो वहीं चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने हर मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।

मुंबई इंडियंस कर सकती है ये तीन बड़े बदलाव

MI vs CSK Probable Playing XI: Arjun Tendulkar likely to make IPL debut, Dwaine Pretorious could make comeback | Cricket News – India TV

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद मुंबई इंडियंस को अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से 52 रनों से हार कर आ रही है। किरोन पोलार्ड जो मुंबई के लिए फिनिशर का रोल अदा करते है इनका फॉर्म खो गया है गुजरात के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी से अच्छी वापसी की थी पर इस सीजन बल्ले से रन बनाने में पोलार्ड नाकामयाब रहे है। किरोन पोलार्ड की जगह मुंबई जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) को मौका दो सकती है जयदेव बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने में सक्षम है।

मुंबई हमेशा अपने घातक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है लेकिन इस सीजन वो घातक गेंदबाजी कहीं नज़र ही नहीं आयी। गेंदबाजी क्रम में मजबूत पक्ष रखने के लिए मुंबई इंडियंस युवा गेंदबाज रितिक शौकीन (HRITHIK SHOKEEN) को मौका दे सकती है। अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) ने अब तक मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी बेंच की ताकत को आजमाने के लिए मुंबई अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

MI Squad IPL 2022, Matches, List Of Players, Schedule

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय।

 

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस,