बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है. इस सीजन के मैच मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेले जाने हैं. सीजन का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच खेला जाना है. जिसके लिए दोनों टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी को ही मौका देंगी. इस बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) दिग्गज खिलाड़ियो को नजरअंदाज कर सकते हैं.
IPL 2022 के पहले मैच में इस सलामी जोड़ी को मौका देंगे महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम के पास कई सलामी बल्लेबाजी के विकल्प नजर आ रहे हैं. लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पहले मैच में रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) का खेलना तय है. जो पिछले 2 साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले बार के ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) होल्डर इस सीजन का आगाज शानदार करना चाहेंगे.
दूसरे विकल्प के रूप में डेवॉन कॉन्वे (DEVON KANWAY) और रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) का विकल्प नजर आ रहा है. मौजूदा समय में मोईन अली (MOEEN ALI) चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण अब डेवॉन कॉन्वे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना पक्का नजर आ रहा है. वहीं रोबिन उथप्पा को मध्यक्रम में खेलने का मौका मिल सकता है. जो लगातार टीम को मैच जीताते हुए नजर आ रहे हैं.
श्रेयस अय्यर IPL 2022 के पहले मैच में इस सलामी जोड़ी को देंगे मौका

कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बदली हुई नजर आ रही है. नए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) भी पिछले सीजन की तरह वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को ही सलामी बल्लेबाजी के लिए भेजेंगे.
उनके साथी के रूप में दिग्गज आरोन फिंच (AARON FINCH) और अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) का विकल्प टीम के पास है. लेकिन कोलकाता टीम की बात करें तो विदेशी खिलाड़ियो को ऊपर बल्लेबाजी करने के बजाय वो निचले क्रम में भेजना चाहेंगे. जिसके कारण ही अजिंक्य रहाणे खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Leave a Reply