IPL 2022, CSK vs GT: मैन ऑफ द मैच बने रिध्दिमान साहा ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर कही बड़ी बात, इन्हें दिया सारा श्रेय

By Twinkle Chaturvedi On May 15th, 2022
IPL 2022, CSK vs GT: मैन ऑफ द मैच बने रिध्दिमान साहा ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर कही बड़ी बात, इन्हें दिया सारा श्रेय

आईपीएल 2022 का 62वां मुकाबला  गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS)  के बीच 15 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 3ः30 बजे से खेला गया। धोनी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की घातक गेंदबाजी के आगे चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 7 विकटों से यह मुकाबला अपने नाम किया। रिध्दिमान साहा को उनके 67 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 मैंने मौका मिलने पर अपनी योजनाओं को अंजाम दिया है- रिध्दिमान साहा

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में रिध्दिमान साहा (WRIDHIMAN SAHA) को उनकी 67 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में रिध्दिमान साहा ने कहा-

” मैं इतने लंबे समय से खेल रहा हूं। लेकिन यह सेटअप ग्रुप का ख्याल रखता है। मैंने शुरुआती गेम नहीं खेले लेकिन मौका मिलने पर अपनी योजनाओं को अंजाम दिया। हम बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर रहे थे। इसलिए मैंने पावरप्ले में अपने मौके लिए और फिर चांस लेने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि जरूरी रेट छह से कम था।”

रिध्दिमान साहा ने गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी की शुरूआत की थी, उन्होने 57 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली है।

टीम में मेरी भूमिका 6 ओवर तक स्वभाविक खेल खेलने की है- साहा

आगे बात करते हुए रिध्दिमान साहा ने कहा कि-

“हमने देखा कि जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो विषम गेंद रुक गई। इसलिए मैंने आसानी से लेने से पहले अपने मौके लेने के बारे में सोचा। टीम में मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में अपना स्वाभाविक खेल खेलने की है। उसके बाद, मेरी ताकत का समर्थन किया जाना है, चाहे वह स्वीप खेलना हो या चार्ज करना।”

गुजरात टाइटंस 13 मैचों में 10 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर विराजमान है। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों मे ही गुजरात एक परफेक्ट काम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है और इस सीजनअपना सर्वश्रेष्ठ करती नज़र आयी है।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, रिध्दिमान साहा,
Exit mobile version