IPL 2022, CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ हुए जमकर ट्रोल तो वहीं मथिशा पठिराना का सोशल मीडिया पर जलवा
IPL 2022, CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ हुए जमकर ट्रोल तो वहीं मथिशा पठिराना का सोशल मीडिया पर जलवा

आईपीएल 2022 का 62वां मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 15 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 3ः30 बजे से खेला गया। धोनी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की घातक गेंदबाजी के आगे ऋतुराज गायकवाड़ के 53 रनों के मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 7 विकटों से यह मुकाबला अपने नाम किया।

ऋतुराज गायकवाड़ हुए जमकर ट्रोल

आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करती नज़र आयी है। 20 ओवर में सीएसके सिर्फ 134 रन ही बना पायी। ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जिन्होने 49 गेंद में 53 रन की पारी खेली सोशल मीडिया पर अपने धीमी बल्लेबाजी के कारण ट्रोल किए गए।

चेन्नई सुपर किंग्स का ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं है। टीम ने इस सीजन सिर्फ 4 मुकाबले जीते है और बल्लेबाजी और गेंदबाजी उतनी उम्दा नहीं हुई जिसके लिए सीएसके जानी जाती है।

टि्वटर पर कुछ फैंस के प्रतिक्रिया इस प्रकार है-

मथिशा पठिराना सोशल मीडिया में बिखेर रहे है जलवा

मथिशा पठिराना (MATHEESHA PATHIRANA) का आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ ड्रीम डेब्यू हुआ। अपनी टीम के लिए उन्होने 3.1 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका के इस युवा गेंदबाज़ की तुलना क्रिकेट फैंस लसिथ मलिंगा से कर रहे है।

सोशल मीडिया में इसी संबंध में फैंस के टि्वट कुछ इस प्रकार है-