दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में कर सकते हैं 2 बड़ा बदलाव

IPL 2022, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में कर सकते हैं 2 बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियों को देगी मौका

IPL 2022, RR vs DC: चेन्नई से मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत कर सकते है 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 8 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा।  दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में 10 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैच में 6 पाइंट के साथ 8वें नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हर मैच में जीत हासिल करनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स अपना  पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) से 21 रनों से जीत के आ रही है तो वहीं चेन्नई सुपर  किंग्स अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) से 13 रनों से हार कर आ रही है। दिल्ली की टीम चेन्नई से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में जीत से टीम को और आत्मविश्वास मिला है। आईपीएल दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 लीग है, यहां टीम को उनके पिछले मुकाबलों से आंका नहीं जा सकता कोई भी टीम कभी भी किसी को चित कर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में दिखाया है शानदार फॉर्म

IPL 2022, DC vs SRH: ऑरेंज कैप की रेस में डेविड वॉर्नर ने जोस बटलर को दी बड़ी चुनौती, टॉप 10 की रेस में 6 भारतीय बल्लेबाज

 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की गाड़ी वापस से पटरी पर आती दिखी है डेविड वार्नर (DAVID WARNER) के नाबाद 92 और रोवमैन पॉवेल के नाबाद 67 रनों की मदद से दिल्ली ने हैदराबाद को 208 रनों का लक्ष्य दिया था फिर दूसरी पारी में गेंदबाज खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर और नार्किया के शानदार बॉलिंग अटैक से दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रनों से शिकस्त दी। अब ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के  लिए बचे 4 मुकाबले अपने नाम करने होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, ऐनरिच नार्किया, खलील अहमद।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version