IPL 2022, CSK vs DC: अपनी किस्मत बदलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है बड़ा बदलाव, ऐसा होगी उनकी प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ( CHENNAI SUPER KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 8 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में 10 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैच में 6 पाइंट के साथ 8वें नंबर पर विराजमान है। प्लेआॉफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हर मैच में जीत हासिल करनी होगी।
दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 21 रनों से जीत के आ रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 13 रनों से हार कर आ रही है। दिल्ली की टीम चेन्नई से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में जीत से टीम को और आत्मविश्वास मिला है। आईपीएल दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 लीग है, यहां टीम को उनके पिछले मुकाबलों से आंका नहीं जा सकता कोई भी टीम कभी भी किसी को चित कर सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स अपनी स्थिरता दिखाने में रही है असफल

IPL 2022, CSK vs SRH: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन में करेगी बदलाव, दिग्गज होगा टीम से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का 14वां सीजन अपने नाम किया था डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई इस सीजन अपनी स्थिरता दिखाने में नाकामयाब रही है, धोनी सीजन की शुरूआत में कप्तानी छोड़ सिर्फ खिलाड़ी की भूमिका में नजर आ रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार मैच हारने का जिम्मेदार कप्तानी को बताया जा रहा था साथ ही साथ खिलाड़ियों का वो फॉर्म नजर नहीं आ रहा था जो नजर आना चाहिए था।
हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर धोनी ने कप्तानी की कमान संभाली जीतने से चेन्नई की किस्मत वापस पटरी पर आती दिखी थी लेकिन बैंगलोर के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा बैंगलोर के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी क्रम ने चेन्नई को ज्यादा निराश किया शुरूआत अच्छी होने के बावजूद टीम ने मिडिल ओवरों में विकटें गंवाई और वापसी नहीं कर पाई।
10 मैच में 3 जीत के साथ चेन्नई प्लेआॉफ की रेस से बाहर हो चुकी है, अब चेन्नई को अपने बचे हुए मुकाबलों में अपने सम्मान के लिए खेलकर अपना चैंपियन गेम दिखाना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

रितुराज़ गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबती रायडु, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, माहिश थीक्षना।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, महेंद्र सिंह धोनी,
