आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 8 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में 10 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैच में 6 पाइंट के साथ 8वें नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हर मैच में जीत हासिल करनी होगी।
दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 21 रनों से जीत के आ रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 13 रनों से हार कर आ रही है। दिल्ली की टीम चेन्नई से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में जीत से टीम को और आत्मविश्वास मिला है। आईपीएल दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 लीग है, यहां टीम को उनके पिछले मुकाबलों से आंका नहीं जा सकता कोई भी टीम कभी भी किसी को चित कर सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम(DY PATIL STADIUM) में खेला जाएगा। पिच की मिट्टी लाल होने से यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है यहां 180 रनों का लक्ष्य भी दूसरी पारी में टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करता है। बल्लेबाजी के लिए ये पिच उतनी शानदार नहीं आती है। इस पिच में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाऊंस मिलेगा लेकिन ड्यू के वजह से स्पिनर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

रितुराज़ गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडु, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षना।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, मिचल मार्श , ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, ऐनरिच नार्किया, खलील अहमद।

Leave a Reply