IPL 2022: क्या छठी हार के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है चेन्नई सुपर किंग्स ?, जानिए क्या है आंकड़ों का खेल

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन के 38 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 11 रनों से पंजाब किंग्स से हार चुकी है। यह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की छठी हार थी। इस हार में के बाद अब सवाल लाजिमी हो गया है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 6 मैच हारने के बाद भी प्ले ऑफ तक पहुंच सकती है या नहींं। इसको लेकर फैंस भी दुविधा की स्थिति में हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या है आंकड़ों का खेल…
चेन्नई सुपर किंग्स की छठी हार के बाद कठिन हुई है प्ले ऑफ की डगर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की छठी हार के बाद प्ले ऑफ तक पहुंचने की डगर वाकई में कठिन हो गई है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि टीम प्ले ऑफ तक नहीं पहुंच सकती है। अभी चेन्नई सुपर किंग्स के 6 मैच शेष हैं।
अगर चेन्नई (CSK) अपने आगे के सभी मैच जीत ले तो प्वाइंट टेबल में उनके 16 अंक हो जाएंगे। इस बार अब तक जो प्वाइंट्स टेबल सामने आ रही है उनमें यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि कम से कम 16 अंक तक की टीमें ही प्लेऑफ तक पहुंच पाएंगी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को अगली सभी जीत के लिए टीम को पूर्व भांति चैंपियन की तरह खेलना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स को मजबूत करना होगा एनआरआर

अभी आईपीएल (IPL) में 38 मैच हो चुके हैं। आगे 32 मैच और होने हैं। अधिकांश टीमें पहले राउंड में एक दूसरे से खेल चुकी है। अब अधिकांश टीमों के एक दूसरे से खिलाफ दूसरा मैच खेला जाना है। यह राउंड इस वजह से भी अहम है कि इसमें अब टीमें अपनी पूरी क्षमता से खेलने कर प्वाइंट टेबल तक पहुंचने का प्रयास करेंगी।
माना यह जा रहा है कि शीर्ष दो टीमों के अंक 20 हो सकते हैं। शेष 4 नीचे की एक या दो टीमें 16 के अंक पर संघर्ष करती नजर आएं। इसके बाद 16 के अंक वाली टीमों एनआआर के आधार पर प्ले ऑफ में जगह मिल सकती है। ऐसे में चेन्नई को अपने शेष मैच जीतने के साथ एनआरआर (NRR) को भी मजबूत करना होगा।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,