IPL 2022: 4 बार की चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए क्या है वो रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। टीम अब तक अपने 13 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ से भी बाहर हो चुकी है। रविवार को आईपीएल के 62 मैच में CSK को गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। आइए जाने रिकार्ड…..
यह है चेन्नई सुपर किंग्स का वो शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल के 62 वें मैच में चेन्नई (CSK) की शुरुआत अच्छी रही। इसके बाद भी टीम ने बल्लेबाजों ने खुलकर नहीं खेला, जिसका परिणाम यह हुआ कि टीम मात्र 133 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने बिना किसी संघर्ष के मैच को 3 विकेट खोकर जीत लिया। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 7 विकेट से हार गई।
आईपीएल के इस सीजन में यह CSK की 9वीं हार थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स किसी एक सीजन में 9 बार हारी हो। यहां तक कि आईपीएल (IPL) के शुरुआती वर्षों में टीम को इतना बुरा दिन कभी नहीं देखना पड़ा था लेकिन इस सीजन में उनके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।
इस बार चैंपियंस टीमों का रहा बुरा हाल

आईपीएल 2022 (IPL 2022)के सीजन में चैंपियंस टीमों का बुरा हाल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अलावा मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी टीमें पर फैंस की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी हैं।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस की हालत सबसे खराब रही है। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 12 मैचों में सिर्फ 3 मैच जीते हैं। यह टीम भी प्ले ऑफ से बाहर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 मैचों में सिर्फ 6 मैच जीते हैं। यह टीम भी लगभग प्लेऑफ के बाहर है।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस,