IPL 2022, RR vs GT: मस्ती-मजाक करते हुए गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी लात, वायरल हो रही तस्वीर

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
IPL 2022, RR vs GT: मस्ती-मजाक करते हुए गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी लात, वायरल हो रही तस्वीर

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 24 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। मैच से पहले गुजरात के कोच आशीष नेहरा और युजवेंद्र चहल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में छा रही हैं। जिसमें आशीष नेहरा चहल को लात मारते दिख रहे हैं।

आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी लात

World Cup: Meet Yuzvendra Chahal, from 64 squares to 22 yards - Team India profile - Sportstar

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आज क्वालिफयर-1 खेलती नज़र आने वाली हैं। दोनों ही टीमों का अब तक का आईपीएल का यह सीजन शानदार रहा है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोचिंग स्टॉफ एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते दिखे गए हैं। गुजरात के कोच आशीष नेहरा और राजस्थान के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल जब मिले तो दोनों के बीच मस्ती-मजाक देखने को मिला। इसी मस्ती मजाक में आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मस्ती-मस्ती में लात मारी हैं।

गुजरात टाइटंस ने दोनों के इस मस्ती-मजाक से भरे पल को कैमरे में कैद कर लिया। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर तस्वीरे शेयर करते हुए यह लिखा हैं कि-

“यूजी और नेहरा जी को इस पल के साथ देखते हुए बहुत उत्साहित हैं।”

शानदार रहा है युजवेंद्र चहल के आईपीएल का यह सीजन

RR Vs GT Qualifier 1 Ashish Nehra Kicked Yuzvendra Chahal IPL 2022 Eden Gardens Kolkata - ARFIUS.com

युजवेंद्र चहल पिछले कुछ सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ जुडे हुए थे। बैंगलोर ने इस सीजन उन्हें रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को खरीदा था। पूरे सीजन चहल का पर्पल कैप में दबदबा बरकरार हैं। इस सीजन चहल ने 14 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ एक बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया हैं। बड़े लंबे समय बाद राजस्थान ने आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालिफाई किया हैं। गुजरात टाइटंस पहली बार इस लीग का हिस्सा बनी है और इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्वालिफायर-1 जीतकर कौन सी टीम आईपीएल फाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाती हैं।

 

Tags: आशीष नेहरा, गुजरात टाइटन्स, युजवेंद्र चहल, राजस्थान रायॅल्स, हार्दिक पंडया,