IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को अभी भी मौका नहीं दे रहे है रोहित शर्मा, लेकिन इस खिलाड़ी को कर रहे है बैक

By Twinkle Chaturvedi On May 7th, 2022
IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को अभी भी मौका नहीं दे रहे है रोहित शर्मा, लेकिन इस खिलाड़ी को कर रहे है बैक

आईपीएल 2022 यह सीजन मुंबई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है टीम को लगातार 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।  मुंबई को इस सीजन की पहली जीत राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के खिलाफ मिली है जिसमें युवा प्रतिभा कुमार कार्तिकेय, तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने अपने शानदार खेल से अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलवाई। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को अब तक मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है।

अर्जुन तेंदुलकर को मौका ना देकर इस खिलाड़ी को बैक कर रहे है कप्तान रोहित शर्मा

Arjun Tendulkar Shared His Post-Workout Photo On Instagram

5 बार आईपीएल ट्राफी विजेता मुंबई इंडियंस हमेशा अपनी टीम में युवा प्रतिभाओं को उड़ने का मौका देती है कई युवा खिलाड़ी इस टीम से भारत का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। मुंबई इंडियंस अपना चैंपियन गेम इस सीजन नहीं दिखा पा रही है जिसके लिए वो जानी जाती है। अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 में मुंबई इंडियंस से जुडे थे और इस साल 2022 में भी मेगा ऑक्शन में टीम ने अर्जुन को वापस से खरीदा लेकिन अब तक एक भी बार उन्हें मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है।

मुंबई इंडियंस अर्जुन को मौका ना देकर कायरन पोलार्ड को बैक कर रही है जो इस साल अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे है पोलार्ड की इस सीजन धीमी बल्लेबाजी कई बार मुंबई के हार का कारण बनी है। मुंबई को खिलाडियों को बैक करने की जगह युवा प्रतिभा जैसे अर्जुन तेंदुलकर को मौका देना चाहिए ताकि वो मैदान में आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सके।

इस सीजन के इस क्षण में आकर मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए अब टीम को अपनी बेंच की ताकत को दिखाते हुए नई युवा प्रतिभाओं को आने वाले मैचों में खेलने का मौका देना चाहिए।

अर्जुन तेंदुलकर चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 से हो गए थे बाहर

Sachin's son Arjun Tendulkar gets ruled out of IPL 2021 - Sports

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा भाग यूएई में खेला गया था। अर्जुन तेंदुलकर चोटिल होने के कारण दूसरे भाग से बाहर हो गए थे इस सीजन उन्होने एक भी मैच नहीं खेला है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मेगा आॉक्शन में 30 लाख रूपए में खरीदा था अब तक अर्जुन ने मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

 

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस,