IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को इस वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोच ने किया इशारा

By Twinkle Chaturvedi On May 6th, 2022
IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को इस वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोच ने किया इशारा

आईपीएल 2022 यह सीजन मुंबई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है टीम को लगातार 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।  मुंबई को इस सीजन की पहली जीत राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के खिलाफ मिली है जिसमें युवा प्रतिभा कुमार कार्तिकेय, तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने अपने शानदार खेल से अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलवाई। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिला है।

इस सीजन के इस क्षण में आकर मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए अब टीम को अपनी बेंच की ताकत को दिखाते हुए नई युवा प्रतिभाओं को आने वाले मैचों में खेलने का मौका देना चाहिए।

महेला जयवर्धने ने युवा गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर कहा-

अर्जुन तेंदुलकर

 

गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के खिलाफ आईपीएल 2022 के 10वें मैच के मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू  पर अपने विचार साझा किए-

” मुझे लगता है कि हर टीम के पास एक विकल्प है। हम देखेंगे कि चीजें कैसे चलती हैं। यह मैच-अप के बारे में है और हम कैसे मैच जीत सकते हैं और हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमें सही मैच-अप मिले। हर खेल एक आत्मविश्वास की चीज है, हम अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे और यह एक साथ जीत हासिल करने और आत्मविश्वास वापस पाने के बारे में है। यह सबसे अच्छे लोगों को पार्क में रखने के बारे में है। अगर अर्जुन उनमें से एक है, तो हम इस पर विचार करेंगे।”

अर्जुन तेंदुलकर चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 से हो गए थे बाहर

IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ ये हिंदी कॉमेंटेटर, बतौर खिलाड़ी लेगा इस दिग्गज की जगह

IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ ये हिंदी कॉमेंटेटर, बतौर खिलाड़ी लेगा इस दिग्गज की जगह

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा भाग यूएई में खेला गया था। अर्जुन तेंदुलकर चोटिल होने के कारण दूसरे भाग से बाहर हो गए थे इस सीजन उन्होने एक भी मैच नहीं खेला है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) ने अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मेगा आॉक्शन में 30 लाख रूपए में खरीदा था अब तक अर्जुन ने मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

 

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियस,