IPL 2022: अंबाती रायडू ने पहले किया आईपीएल से संन्यास की घोषणा, 23 मिनट बाद बदल दिया फैसला, आखिर जानिए क्या थी वजह

By Shadab Ahmad On May 14th, 2022
IPL 2022: अंबाती रायडू ने पहले किया आईपीएल से की संन्यास की घोषणा, 23 मिनट बाद बदल दिया फैसला, आखिर जानिए क्या थी वजह

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने शनिवार को संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकांउट पर पोस्ट अपडेट कर यह घोषणा की है। हालांकि बाद में उनके ट्वीटर अकाउंट से यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया और वो अपने फैसले से पटल गए हैं। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी के हवाले से खबर आई कि अंबाती रायडू ने संन्यास नहीं लिया है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अंबाती रायडू की पोस्ट डिलीट होने के बाद बाद बना सस्पेंस

AMBATI RAYUDU ने बीसीसीआई (BCCI) के ओर लगे प्रतिबंध हटने के बाद वर्ष 2010 से अब तक लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। अब तक 187 मैचों में 4187 रन बना चुके हैं। वर्ष 2018 के आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबाती रायडू ने 605 रन बनाए थे इसके पहले व बाद के वर्षों में आईपीएल में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। अंबाती रायडू ने 14 मई को 12 बजकर 46 मिनट पर अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट किया।

इसमें उन्होंने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी। बाद में यह पोस्ट उनके ट्वीटर अकाउंट से गायब हो गया। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर यह सस्पेंस बना रहा कि  रायडू (AMBATI RAYUDU) ने संन्यास लिया है या नहीं। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से इस बात की पुष्टि की गई कि अंबाती रायडू अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं। पोस्ट के डिलीट होने की वजह भी यही बताई जा रही है।

अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस को लेकर कही यह बड़ी बात

रायडू (AMBATI RAYUDU) ने अपनी पोस्ट में आईपीएल की 2 बड़ी टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि

“मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलते हुए और 13 वर्षों तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा समय बिताया है। शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करेंगे।”

हालांकि बाद में यह पोस्ट डिलीट हो गया। बता दें कि  रायडू (AMBATI RAYUDU) गुस्से में कई बार कुछ ऐसा बड़ा कर जाते हैं कि जो सोच से भी परे होता है। वर्ष 2019 के वर्ल्डकप टीम का हिस्सा न होने पर उन्होंने भारतीय टीम से भी संन्यास ले लिया था। इससे पहले भारतीय क्रिकेट लीग खेलने के कारण इन पर बीसीसीआई (BCCI) ने प्रतिबंध काफी दिनों तक प्रतिबंध भी लगाया था। इसके अलावा अपने करियर की शुरुआत में कोच व अंपाायर विवाद के कारण इनका करियर खराब हो गया।

यहां देखें अंबाती रायडू की पोस्ट …

Tags: अंबाती रायडू, आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स,