IPL 2022: अंबाती रायडू पहले भी 3 बार जल्दबाजी में ले चुके हैं फैंस को चौंकाने वाले फैसले, इसी में तबाह हो गया खिलाड़ी का करियर

By Shadab Ahmad On May 14th, 2022
IPL 2022: अंबाती रायडू पहले भी 3 बार जल्दबाजी में ले चुके हैं फैंस को चौंकाने वाले फैसले, इसी में तबाह हो गया खिलाड़ी का करियर

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने एक बार फिर से संन्यास की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया था। अंबाती रायडू ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट के जारिए  संन्यास की घोषणा कर इस आईपीएल को अपना आखिरी आईपीएल (IPL) बता  दिया। कुछ ही देर बाद यह पोस्ट उनके ट्वीटर अकांउट से डिलीट हो गई। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक अधिकारी ने इसका खंडन किया कि अंबाती रायडू फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे हैं।

इस प्रकार इस नाटकीय घटना का समापन अंबाती रायडू के संन्यास न लेने पर हुआ। आपको बता दें कि यह कोई पहला अवसर नहीं है कि अंबाती रायडू ने इस प्रकार की बात कही है। यह उनके क्रिकेट करियर में 3 बार हो चुका है और इसने उनके क्रिकेट करियर को बर्बाद कर दिया।

1- अंबाती रायडू  इंडियन क्रिकेट लीग के बन गए थे खिलाड़ी

अंबाती रायडू

 

 

अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) भारतीय क्रिकेट का एक उदीयमान सितारा था। वर्ष 2002 में वो भारतीय टीम के अंडर-19 के खिलाड़ी हुआ करते थे। मात्र 16 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड के दौरे के दौरान 177  रन की पारी खेलकर अपनी ख्याति लोगों तक पहुंचा दी थी। इसके बाद रणजी टीम में हैदराबाद के कोच व मैच के दौरान अपंयार से लड़ाई को लेकर अंबाती रायडू ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

इसके बाद वर्ष 2007 में जब इंडियन क्रिकेट लीग बनी तो वो इसमें खेलने चले गए। इस लीग को बीसीसीआई (BCCI) ने मान्यता नहीं दी थी। इसके बाद अंबाती रायडू पर भारतीय टीम और बीसीसीआई के सभी मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह 3 वर्षों से रणजी, भारतीय टीम व लिस्ट ए के कोई भी मैच नहीं खेल सके। वर्ष 2010 में माफी नामें के बाद उनको वापस लिया गया। तब से यह आज तक आईपीएल का हिस्सा हैं।

2- वर्ष 2019 के वर्ल्ड कप में चयनित न होने पर अंबाती रायडू ने कर दी संन्यास की घोषणा

वर्ष 2010 में बीसीसीआई के माफ कर देने के बाद अंबाती राउडू की वापसी हुई। इनको इसी वर्ष मुंबई इंडियंस की टीम ने लिया। अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने अपने डेब्यू सीजन में ही 359 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर से प्रदर्शन किया। अंबाती रायडू वर्ष 2017 तक मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़े रहे। इसके बाद इनको चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीदा।

इस दौरान उन्होंने 27 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू मैच खेलते हुए पहला अर्द्धशतक लगाया। वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ इनका पहला शतक रहा। इसी बीच मुंबई इंडियंस की टीम छोड़कर य चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वर्ष 2018 में पहली बार खेलते हुए अंबाती रायडू ने 600 रन से अधिक बनाए। अब इनको एक बार फिर से भारतीय टीम में ले जाने की बात होने लगी।

वर्ष 2019 के विश्वकप की टीम ने इनका नाम न होने से अंबाती रायडू ने संन्यास की घोषणा कर दी लेकिन बाद में इसको वापस ले लिया। तब से इनकी भारतीय टीम में वापसी तो नहीं हुई लेकिन लगातार आईपीएल का हिस्सा बने रहे। अंबाती रायडू ने पिछली बार संन्यास वापसी के लिए 3 महीने बाद फैसला बदला था।

3- शनिवार को अपने ट्वीटर अकाउंट पर की संन्यास की घोषणा और 23 मिनट में लिया वापस

AMBATI RAYUDU ने शनिवार को दोपहर के समय 12 बजकर 36 मिनट पर अचानक अपने ट्वीटर अकाउंट पर संन्यास की घोषणा कर दी। इनके इस पोस्ट से फैंस को लगा कि शायद यह सच हो लेकिन ठीक 23 मिनट बाद अचानक एक पोस्ट डिलीट हो गई और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अधिकारी का बयान आ गया कि अभी फिलहाल अंबाती रायडू क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।

बता दें कि इस प्रकार की नाटकीय घटनाओं ने इनके करियर को तबाह कर दिया। वरना महज 16 साल की उम्र में बेहतरीन क्रिकेट खेलने वाला अच्छा खिलाड़ी भारतीय टीम का निरंतर सदस्य नहीं बन सका।

Tags: अंबाती रायडू, आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स,