यूएई में खेले गए आईपीएल 2021 में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने शानदार वापसी करके फाइनल में जगह बनाई थी. जहाँ पर उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) में जाकर इस टीम ने कई बड़े खिलाड़ियो को अपने साथ जोड़ा है. जिसके कारण अब केकेआर की टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है.
साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) की कप्तानी में इस टीम ने आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है. जिसके कारण अब टीम के मालिक शाहरूख खान (SHAHRUKH KHAN) और जूही चावला (JUHI CHAWLA) उम्मीद करेंगे की तीसरी बार उनकी कोलकाता नाईट राइडर्स इस खिताब पर कब्जा जमाए. मौजूदा टीम में वो दम भी नजर आ रहा है कि वो आईपीएल 2022 (IPL 2022) का खिताब अपने नाम कर सके.
3 कारण जिसके वजह से तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है कोलकाता नाईट राइडर्स
1. श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कप्तानी

कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की कप्तानी पिछले सीजन में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) कर रहे थे. जो बतौर कप्तान तो बेहद सफल रहे लेकिन बल्लेबाज के तौर पर बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके कारण उन्हें केकेआर (KKR) की टीम ने रिलीज कर दिया. उसके बाद मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) में उन्हें खरीददार तक नहीं मिला.
अब कोलकाता की टीम ने श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है. जिसके साथ ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी है. बतौर कप्तान अय्यर बेहद सफल रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम को उन्होंने लगातार 2 सीजन नॉकआउट खिलाया था. जिसमें से एक बार उनकी टीम फाइनल भी हारी थी. ऐसे में अब वो कोलकाता की टीम को खिताब दिला सकते हैं.
2. ऑलरांउडर खिलाड़ियो की है भरमार

तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में कोलकाता नाईट राइडर्स के पास पैट कमिंस (PAT CUMMINS)और चमिका करूणारत्ने नजर आ रहे हैं. जो किसी भी समय गेंदबाजी करने के साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं शीर्षक्रम में खेलने वाले ऑलरांउडर के रूप में अब वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) और नीतीश राणा (NITISH RANA) नजर आ रहे हैं.
इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में आन्द्रे रसेल (ANDRE RUSSEL) और अमन खान नजर आ रहे हैं. इस विविधिता के कारण टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है. स्पिन गेंदबाजी में राणा का साथ देने के लिए अब बाबा इंद्रजीत भी नजर आ रहे हैं. वहीं अनुकुल रॉय और मोहम्मद नबी (MOHAMMED NABI) इस टीम को और मजबूत बनाने का दमखम रखते हैं. जबकि अनुभवी सुनील नरेन (SUNIL NARINE) का जोर तो एक बार फिर से चलने वाला है.
3. गेंदबाजी में नजर आ रही है विविधिता

गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव (UMESH YADAV) स्विंग गेंदबाजी के साथ अपने रफ्तार से भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. वहीं युवा शिवम मावी (SHIVAM MAVI) और रसिक सलाम बीच के ओवरों में गेंदबाजी करने के साथ डेथ ओवरों में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं. पॉवरप्ले में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज के रूप में न्यूजीलैंड के अनुभवी टिम साउथी नजर आ रहे हैं.
जो उमेश के साथ मिलकर अच्छी जोड़ी बना सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी में वरूण चक्रवर्ती (VARUN CHAKRVARTI) टीम को और मजबूत बनाते हैं. वहीं घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे अशोक शर्मा भी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की गेंदबाजी को ताकत प्रदान करते हुए नजर आते हैं. जो आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में काम आने वाली है.

Leave a Reply