IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो नॉकआउट मैचों में अपनी टीमों के लिए साबित होंगे सबसे बड़े मैच विनर, खिताब के लिए इनका चलना जरूरी

By Shadab Ahmad On May 23rd, 2022
IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो नॉकआउट मैचों में अपनी टीमों के लिए साबित होंगे सबसे बड़े मैच विनर, खिताब के लिए इनका चलना जरूरी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्ले ऑफ मैच 24 मई यानी मंगलवार से शुरु हो जाएंगें। शनिवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  (RBC)ने 16 प्वाइंट के साथ प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) प्ले ऑफ में पहुंच गई थी। अब चारों टीमें अपने-अपने मैचों को लेकर रणनीति तैयार करने में लग गई। खिलाड़ी मैदान पर उतर पर पसीना बहा रहे है। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले है कि कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से टीम को जिता सकते हैं।

1- विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की फार्म में वापसी हो चुकी है। IPL 2022 के पिछले मैच में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की थी। अब उनकी निगाह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ होने वाले एलिमिनेटर मैच पर है। वो इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिला सकते हैं।

इसकी सबसे अहम वजह यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RBC) का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर होना है। यहां अक्सर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का बल्ला चलता है। इस ग्राउंड पर विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। यहां पर विराट कोहली ने अपने टेस्ट जीवन का पहला शतक लगाया था। साथ ही आईपीएल में भी वो इस मैदान पर खूब रन बनाते रहे हैं। 

2- शुभमन गिल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी शानदार फार्म में हैं। उनकी पूरी कोशिश होगी राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस के मैच में जीत दर्ज हो, इसके लिए वो पूरी लय में बल्लेबाजी करेंगे। शुभमन गिल ईडन गार्डन पर होने वाले इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इसका कारण यह है कि शुभमन गिल (SUBMAN GILL) को इस ग्राउंड के बारे में काफी जानकारी है। कोलकाता नाईट राइडर्स में रहते हुए इनका इडेन गार्डन होम ग्राउंड हुआ करता था। इससे शुभमन गिल के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद सभी को है।

 3- प्रसिद्ध कृष्णा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। इनको गुजरात टाइटंस के विरुद्ध अपना पहला क्वालीफायर खेलना है। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। कारण यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा ने इस ग्राउंड पर काफी दिनों तक क्रिकेट खेली है।

आईपीएल में आने के बाद वो सबसे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स से जुड़े थे और दो सीजन में कोलकाता की ओर से खेले थे। ऐसे में पिच का मिजाज उनको पता है। यह आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पहले क्वालीफायर में  गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।

Tags: आईपीएल 2022, प्रसिद्ध कृष्णा, विराट कोहली, शुभमन गिल,
Exit mobile version