आईपीएल 2022 (IPL 2022) का काउन डाउन शुरु हो गया है। अब लीग के सिर्फ 12 मैच बचे हुए हैं। इसके बाद क्वालीफायर राउंड और फाइनल के सफर के बाद आईपीएल का 15 वां सीजन समाप्त हो जाएगा और नए सीजन की गुणा गणित एक बार फिर से लगनी शुरु हो जाएगी। इस बीच कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो IPL के इस सीजन में न खरीदे जाने के बाद भी अब तक संन्यास की घोषणा नहीं की है लेकिन आगामी सीजन में भी इन के खरीदे जाने की उम्मीद कम है।
1- पीयूष चावला

विश्वकप विजेता 2011 की टीम के सदस्य रहे लेग स्पिनर पीयूष चावला (PIYUSH CHAWLA) को IPL 2022 में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। यह आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन उनको टीम के प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक मैच में जगह मिल पाई थी। तभी से यह माना जा रहा था कि पीयूष चावला अब संन्यास ले लेंगे लेकिन ऑक्शन में न खरीदे जाने के बाद भी अब तक पीयूष चावला (PIYUSH CHAWLA) ने संन्यास की घोषणा नहीं की है।
पीयूष चावला ने 165 आईपीएल मैच खेले हैं। यह मुंबई इंडियंस (MI ), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी रह चुके हैं। 165 आईपीएल मैचों में पीयूष चावला ने 175 विकेट लिए है। फैंस का मानान है कि पीयूष चावला को अब संन्यास ले लेना चाहिए। उम्मीद कम ही है कि अगले सीजन में कोई टीम उनको खरीदे।
2- सुरेश रैना

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) को भी मौजूदा आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। बढ़ती उम्र और घटते प्रदर्शन के कारण सुरेश रैना को ऑक्शशन में किसी भी टीम ने खरीदने की बात नहीं की। इसका परिणाम यह हुआ कि सुरेश रैना इस बार अनसोल्ड पर रहे। उन्होंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है।
मौजूदा समय में वो आईपीएल (IPL) में क्रिकेट कमेंटरी का जिम्मा संभाल रहे हैं। फैंस का मानाना है कि सुरेश रैना को अब आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए। सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 5528 रन बनाए हैं जबकि बतौर गेंदबाज वो 25 विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं। वो पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी के तौर पर खेले थे।
3- धवल कुलकर्णी

आईपीएल (IPL) के शुरुआती सीजन से लेकर पिछले सीजन तक लगातार आईपीएल खेलने वाले मध्यम तेज गति के गेंदबाज धवल कुलकर्णी (DHAWAL KULKARNI) को इस सीजन में अनसोल्ड रहे थे। बाद में गेंदबाजों की कमी के चलते मुंबई इंडियंस (MI) ने इनको बेस प्राइज पर लिया था, हालांकि इनको टीम के प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिला था।
इनके अब तक 92 आईपीएल मैचों में 86 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। फैंस का मानना है कि अब धवल कुलकर्णी को भी संन्यास ले लेना चाहिए। धवल कुलकर्णी शुरुआती ओवर में काफी मंहगें साबित हो रहे थे, साथ ही विकेट निकालने में भी इनको सफलता नहीं मिल रही थी।

Leave a Reply