IPL 2022: 3 बल्लेबाज जिनका बल्ला इस आईपीएल सीजन रहने वाला है खामोश, इस वजह से हो जायेंगे बुरी तरह से फेल

By Aditya tiwari On March 20th, 2022
IPL 2022

बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आयोजन की तैयारी मुंबई और पुणे के मैदानों पर जोरशोर से कर रही है. 5 दिन के बाद आईपीएल के 15वें सीजन की शुरूआत हो रही है. जहाँ पर पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें वानखेड़े के स्टेडियम में 26 मार्च को आमने-सामने होंगी.

इस सीजन जहाँ बल्लेबाजों की बात करें तो बेहद खुश नजर आ रहें हैं, क्योंकि मुंबई की पिचें बल्लेबाजों की मदद करती है. लेकिन उसके बाद भी हम आपको उन 3 बल्लेबाजों के बारें में बतायेंगे, जो आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बुरी तरह से फेल हो सकते हैं.

3 बल्लेबाज जिनका बल्ला IPL 2022 में रहने वाला है खामोश

1. ग्लेन मैक्सवेल

GLENN MAXWELL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) ने जब आईपीएल 2021 में ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) को जोड़ा तो कई बड़े सवाल उठे. लेकिन उन्होंने 15 मैच में 42.75 के शानदार औसत से 513 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक भी नजर आ रहे थे. इस दौरान उनका स्ट्रॉइक रेट 144.10 का रहा है. जहाँ पर उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों ने ही कमाल का प्रदर्शन किया है.

अब मैक्सवेल को बैंगलोर की टीम ने मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) से पहले ही रिटन कर दिया था. लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दौरान वो शायद ही पिछले सीजन वाली फॉर्म में नजर आए. दरअसल ये मैक्सवेल का रिकॉर्ड है कि वो लगातार 2 आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. जो शायद ही टूट सके. ऐसे में बैंगलोर की टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

2. मंयक अग्रवाल

MAYANK AGRAWAL

पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की टीम ने पहली बार मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को कप्तानी सौंपी है. पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने 12 मैचों में 40.09 की औसत से 441 रन बनाए थे. जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे. इसके अलावा उन्होंने 140.44 के स्ट्रॉइक रेट से रन जोड़े थे. अब टीम की कप्तानी मिलने के बाद उनपर दबाव बढ़ जाता है. जहाँ पर अब वो खुद से ज्यादा टीम पर ध्यान देते हुए नजर आयेंगे.

जिसके कारण ही शानदार फॉर्म में चल रहे मंयक आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बतौर बल्लेबाज फेल हो सकते हैं. जहाँ इस सीजन मंयक शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTO) की जोड़ी से सलामी बल्लेबाजी करवा करके खुद को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतार सकते हैं. ऐसे में इसका फर्क अग्रवाल की बल्लेबाजी पर सीधे रूप से पड़ सकता है.

3. देवदत्त पडिक्कल

DEVDUTT PADIKKAL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए पिछला सीजन खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 14 मैच में 31.61 के औसत से 411 रन बनाए थे. लेकिन अब वो मेगा ऑक्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) टीम का हिस्सा बन गए हैं, जहाँ पर उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में देवदत्त को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. जहाँ पर उन्हें शायद ही पॉवरप्ले में खेलने का मौका मिल सके, जहाँ पर वो अब तक अच्छा करते हुए आए हैं. जिसके कारण ही देवदत्त को बीच के ओवरों में खेलने की आदत डालनी होगी, जिससे वो हर बल्लेबाजी क्रम पर खुद को साबित कर सके. ऐसे में देवदत्त का बल्ला शायद ही आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पिछले सीजन की तरह चल पाए हैं.

 

 

Tags: आईपीएल 2022, देवदत्त पडिक्कल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,