IND vs RSA: साऊथ अफ्रीका को इन 2 खिलाड़ियों की वापसी से रौंदने करने की तैयारी कर रहे हैं रोहित शर्मा, सेमीफाइनल की राह हो जाएगी पक्की

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) तीसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 30 अक्टूबर सुपर संडे को शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएगी। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला नीदलैंड्स से 56 रनों से जीता था वहीं साऊथ अफ्रीका ने भी अपना पिछला मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों से हराया था।
टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला अहम हैं पिछला टी20 वर्ल्ड कप इंडिया के लिए एक बुरे सपने की तरह था इस वर्ल्ड कप में दो मैच जीतकर भारत अच्छी स्थिति और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। साऊथ अफ्रीका के साथ भारत ने हाल ही में वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज खेली थी जिसे भारत ने जीता था भारत उस अनुभव को साथ लेकर भारत मैच में उतरते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ नजर आ सकती हैं।
1. ऋषभ पंत- केएल राहुल
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) पिछले दो मैचों से लगातार फ्लॉप साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह 9 रन पर आऊट हो गए केएल राहुल के आऊट होने के बाद भारतीय टीम मुसिबत में पड़ती दिखती हैं। केएल राहुल के ऊपर भारत को अच्छे पोजिशिन पर लेकर जाने की जिम्मेदारी हैं लेकिन वह उसे भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। साऊथ अफ्रीका के साथ मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं।
भारत मैच में बदलाव के पीछे जा सकती हैं भी और नहीं भी। लेकिन इतने बड़े मैच से पहले ओपनिंग जोड़ी में बदलाव का रिस्क भारत शायद ही उठाती हुई नजर आएगी। लेकिन अगर रोहित शर्मा बदलाव करना चाहेंगे तो वह बेंच पर बैठे ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को केएल राहुल की जगह पर मौका देते हुए नजर आ सकती हैं।
2. रविचंद्रन अश्विन – युजवेंद्र चहल
रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) का पिछला मैच शानदार था। उन्होने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। युजवेंद्र चहल भले ही अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं लेकिन आस्ट्रेलिया की पिचों पर उनकी एक समझ हैं।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को खिलाने के पीछे जाते दिखाई दे सकते हैं। क्योंकि वह एक ऐसे स्पिन गेंदबाज नजर आते हैं जो विकेट चटकाने और किफायती गेंदबाजी कर पूरा कोटा पूरा करते हुए नजर आएंगे। अश्विन की जगह पर अगले मैच में हमें चहल नजर आ सकते हैं।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल /ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल /रविचंद्रन अश्विन।
Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा,