IND vs SL, WTC POINTS TABLE: पहला टेस्ट हारते ही श्रीलंका ने गंवाया नंबर 1 की कुर्सी, जानिए अब किस स्थान पर है भारतीय टीम

मोहाली टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम को जहाँ पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने दोबारा लय में वापसी कर ली है. जिसके कारण ही विश्व टेस्ट चैपिंयनशिप (WORLD TEST CHAMPIONSHIP) के पॉइटंस टेबल में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. श्रीलंकाई टीम (SRI LANKA TEAM) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.
श्रीलंका की टीम को हुआ बड़ा नुकसान
टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के नाबाद 175 रनों के मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 8 विकेट गंवा कर 574 रन बनाए, जिसके बाद पारी घोषित कर दी. वहीं श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई तो वहीं दूसरा पारी में भी 178 रन ही बना पाई.
जिसके कारण ही उनकी टीम को पारी और 222 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 9 तो वहीं रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 6 विकेट झटके. पॉइटंस टेबल में नंबर 1 पर रही श्रीलंका अब नंबर 3 पर नजर आ रही है. वहीं इसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 1 पर पंहुच गई है. जबकि पाकिस्तान की टीम ने दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है.
इस नंबर पर मौजूद है भारतीय टीम
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की बात करें तो वो नंबर 5 पर फिलहाल नजर आ रही है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम का दावा नंबर 4 पर दिखाई दे रहा है. पिछली बार की चैपिंयन न्यूजीलैंड खराब प्रदर्शन के बाद नंबर 6 पर दिखाई दे रही है. वहीं 7वां स्थान बांग्लादेश की टीम का नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज 8वें नंबर पर तो वहीं आखिरी पायदान पर इंग्लैंड की टीम बनी हुई है. आने वाले कुछ समय के बाद इसमें बड़ा परिवर्तन नजर आने वाला है. जिसका कारण आने वाले समय में कुछ बड़ी टेस्ट सीरीज है.
यहाँ पर देखें पॉइटंस टेबल
The latest #WTC23 standings after India’s big win in the first #INDvSL Test 👀 pic.twitter.com/ECmTOqQNvl
— ICC (@ICC) March 6, 2022