IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम घोषित, 2 खिलाड़ियो की हुई वापसी, जानें विराट कोहली खेलेंगे या नहीं

By Twinkle Chaturvedi On July 30th, 2022
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम घोषित, 2 खिलाड़ियो की हुई वापसी, जानें विराट कोहली खेलेंगे या नहीं

शिखर धवनः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए आज बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एक बार फिर भारत की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के इस सीरीज खेलने के ऊपर खबरें आ रही थी लेकिन टीम की घोषणा होने से साफ हो गया हैं कि वो अब सीधे शायद एशिया कप 2022 में ही खेलते दिखाई दें। इस सीरीज में दीपक चहर (DEEPAK CHAHR)और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) जैसे खिलड़ियों की वापसी होती दिख रही हैं।

शिखर धवन एक बार संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा

भारतीय क्रिकेट टीम 18 अग्सत से जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली हैं। इस दौरे में भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती दिखाई देगी। इस वनडे सीरीज के लिए आज बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी हैं। साथ ही इस सीरीज में विराट कोहली (VIRAT KOHLI), केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) जैसे खिलाड़ी भी खेलते नजर नहीं वाले हैं।

शिखर धवन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें उन्होने 3-0 से सीरीज जीती थी। कप्तानी करते हुए पिछला सीरीज शानदार जाने के कारण शिखर को एक बार फिर भारत की कप्तानी करने का मौका मिल गया हैं।

दीपक चहर और वाशिंगटन सुंदर की हुई वापसी

दीपक चाहर (DEEOAK CHAHAR), वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) जो काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं थे, इस सीरीज से ये खिलाड़ी टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। साथ ही राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) जिन्हें आयरलैंड दौरे में टीम में जगह मिली थी मगर खेलने का मौका नहीं मिला था, उन्हे भी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली हैं।

बाकी सारे वहीं खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज दौरे में टीम इंडिया का हिस्सा बने थे। संजू सैमसन (SANJU SAMSON), शुभमन गिल (SHUBMAN GILL), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), और आवेश खान (AVESH KHAN) जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिध्द कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

Tags: जिम्बाब्वे दौरा, दीपक चहर, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version