विराट कोहली हैं “एक्वामैन” तो महेंद्र सिंह धोनी “बैटमैन” जानिए जस्टिस लीग के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On December 3rd, 2022
क्रिकेट

हम हमारे पसंदीदा क्रिकेटर को एक सुपरहीरो के तौर पर ही देखते हुए नजर आते हैं। क्रिकेटर अपनी काबिलियत से किसी भी क्षण हारते हुए मैच को जीत में बदल कर सुपरहीरो बनते हुए दिखाई देते हैं। आप सब ने डीसी कॉमिक्स (DC COMICS) की जस्टिस लीग सिंडर कट JUSTICE LEAGUE SYNDER CUT) के बारे में सुना होगा। यह काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। आज हम आपको इस कॉमिक्स के सुपरगीरो और भारतीय क्रिकेटरों (INDIAN CRICKETERS) के बीच रहने वाली समानता के बारे में बताएंगे। साथ ही खिलाड़ियों के उस मैच के बारे में भी बताएंगे जब इन्होने सुपरहीरो बन मैच पलटा हैं।

रोहित शर्मा- सुपरमैन

सुपरमैन (SUPERMAN) डीसी युनिवर्स के सबसे ताकतवर सुपरहीरो हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और इनके बीच समानता निकालने के लिए यही काफी हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के सबसे ताकतवर बल्लेबाज हैं, जो अपनी काबिलियत से कभी भी कुछ भी पलटने की ताकत रखते हैं। रोहित शर्मा ने कप्तानी करते हुए 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं,

वह भारत की कप्तानी करते हुए भी शानदार नजर आ रहे हैं। जल्द ही रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। जहां उनकी शक्तियों के आगे सब फीके पड़ते हुए नजर आएंगे। जिस तरह सुपरमैन के शक्ति से बचना हर किसी की बात नहीं हैं। ठीक उसी तरह जब रोहित का बल्ला चल गया तब वह 200 क्या 300 भी ठोकने की ताकत रखते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी- बैटमैन

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और बैटमैन (BATMAN) दोनों काफी मायनों में एक जैसे हैं। बैटमैन अपनी टीम के लिए गोली खाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, धोनी भी टीम को मुसिबत से बचाने के लिए हमेशा आगे आकर खड़े हो जाते हैं। दोनी और बैटमैन दोनों ही हमेशा अपना शांत स्वभाव मुसिबत भरे पल पर भी बनाए हुए नजर आते हैं। जिसके चलते धोनी कैप्टन कूल के नाम से मशहूर हैं।

धोनी और बैटमैन कभी हार नहीं मानते हैं वह हमेशा कोई भी चैलेंज के लिए तैयार हो जाते हैं। एक बात और जो दोनों को एक जैसा बनाती हैं धोनी और बैटमैन कभी भी जीत का क्रैडिट लेना पसंद नहीं करते हैं। धोनी हमेशा जीत का क्रेडिट दूसरों को देते हुए ही नजर आते हैं। बैटमैन जस्टिस लीग के लीडर माने जाते हैं। ठीक उसी तरह महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के हमेशा लीडर रहने वाले हैं।

विराट कोहली- एक्वामैन

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) सुपहीरो एक्वामैन (AQUAMAN)  के परफेक्ट मैच हैं दोनों ही फील्ड के दौरान अपने आक्रमक रवैये के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आक्रमक में रहने के बावजूद भी दोनों लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पंसद किए जाते हैं। विराट कोहली और एक्वामैच दोनों ही काफी स्टाइलिश हैं।

और खासकर लड़कियों के बीच दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं। दोनों के शरीर में सुपरहीरो के टैटू आपको मिल जाएंगे। दोनों ही बेस्ट खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन ना तो विराट कोहली अपनी क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी में एक भी ट्रॉफी अपने नाम कर पाए और ना ही एक्वामैन सुपरमैन और बैटमैन जैसे सफल बन पाए।

श्रेयस अय्यर – फ्लैश

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और फ्लैश (FLASH) दोनों ही अपने तेज तर्रार शक्तियों के लिए जाने जाते हैं। श्रेयस अय्यर मैदान में सबसे फास्ट फील्डरों में से एक हैं। अगर गेंद उनकी हाथ में हो तो कोई भी हिलने की हिम्मत नहीं कर पाता हैं और जब श्रेयस क्रिज पर रहते हैं तो वह विरोधी गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हुए भी नजर आते हैं। कोई भी श्रेयस अय्यर और फ्लैश से उलझने की हिम्मत नहीं करता हैं।

फ्लैश बाकी सुपरहीरो से छोटे हैं। ठीक उसी तरह श्रेयस अय्यर भी रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से छोटे हैं। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दूसरे साल में ही फाइनल में ले गए थे। श्रेयस अय्यर कप्तानी में भी शानदार हैं। फिर साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को खरीद कर कप्तान नियुक्त कर दिया। ताकि उनकी टीम मजबूत बनें। श्रेयस का यह सीजन तो अच्छा नहीं था लेकिन अगले सीजन वो कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं।

संजू सैमसन- किबॉग

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) भारतीय क्रिकेट के किबॉग हैं। किबॉग (CYBOORG) बाकी सुपरहीरो की तरह उतने लोकप्रिय तो नहीं हैं लेकिन अपने विरोधियों को हराने की पूरी ताकत रखते हैं। संजू सैमसन के अंदर काफी सारी प्रतिभा हैं लेकिन अब तक उन्हें भारतीय टीम में उतने मौके नहीं मिले हैं।

मिले मौको पर वो शानदार नजर आते हैं लेकिन फिर बाकी खिलाड़ियों के वापस आने के बाद उन्हें ड्राप कर दिया जाता हैं। संजू सैमसन ने हाल ही में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन वह ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे।

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन,