3 खिलाड़ी जो 2023 विश्व कप के बाद ले सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जगह, करते हैं आक्रामक बल्लेबाजी

By Shadab Ahmad On May 27th, 2022
3 खिलाड़ी जो 2023 विश्व कप के बाद ले सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जगह, करते हैं आक्रामक बल्लेबाजी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  के लिए युवा पीढ़ी तैयार हो रही है। नई-नई विधाओं के बल्लेबाज व गेंदबाज अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दे रहे हैं। विश्वकप 2023 के टीम का स्वरुप बिल्कुल से बदला हुआ होगा। यह तय है कि पुराने खिलाड़ियों की वापसी व नए खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होंगे। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि विश्वकप 2023 के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की जगह कौन से 3 बल्लेबाज ले सकते हैं।

1-पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा  (ROHIT SHARMA) पारी की शुरुआत करने के साथ पावर प्ले में तेजी से रन बटोरने के लिए जाने जाते हैं। इसका फायदा अक्सर भारतीय टीम को मिलता है। वर्ष 2023 के विश्वकप के बाद जब रोहित शर्मा टीम में नहीं होंगे तो उनके स्थान के लिए प्रबल दावेदार पृथ्वी शॉ हैं।

पृथ्वी शॉ ने इस सीजन ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। वो क्रीज पर रूकने के साथ कप्तान रोहित शर्मा के अंदाज में तेजी से रन बटोरे हैं। इस सीजन केे 9 मैचों में वो 259 रन बना चुके हैं। इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 161 का है। हालांकि टाइफाइड के कारण इस सीजन में 3 मैच वो नहीं खेल सके हैं।

2-  रितुराज गायकवाड़

भारतीय टीम के उभरते सितारों में कप्तान रोहित शर्मा के स्थान लेने वाले दूसरे खिलाड़ी रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) है। आईपीएल के इस सीजन में खराब फार्म से लौटने के बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। इनका अंदाज भी बिल्कुल रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के जैसा है, जितनी देर यह क्रीज पर होते हैं बाउंड्री लगाया करते हैं।

हालांकि पिछले सीजन की अपेक्षा इस सीजन में उनका बल्ला कम चला है लेकिन फार्म की वापसी के बाद रितुराज गायकवाड़ वैसे ही अंदाज में दिखाई दिए हैं। रितुराज ने इस सीजन के 13 मैचों में 366 रन बनाए हैं। यह भविष्य में कप्तान रोहित शर्मा की तरह ओपनिंग में धमाकेदार पारी खेलने में सक्षम हैं। 

3- यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स (RR) में देवदत्त पडिक्कल (DEVDATT PADIKKAL) सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल न होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत का जिम्मा संभाला था। अब तक 6 मैचों में वो शानदार बैटिंग का मुजाहरा कर चुके हैं। वो पावर प्ले का भरपूर उपयोग करते दिखाई देते हैं। क्रीज पर रुकने के साथ तेजी से रन बटोरने में वो माहिर हैं।

अब तक यशस्वी जायसवाल (YASHASVI JAISWAL) ने 6 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए हैं। इनकी भी शैली ठीक कप्तान रोहित शर्मा से बिल्कुल मिलती जुलती है। यह खिलाड़ी भी भविष्य में कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया के हुनरमंद खिलाड़ी बन सकते हैं।

Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा,
Exit mobile version