IND vs ZIM, STAT REPORT: इस मैच में बने 11 बहुत बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल और धवन ने रच दिया एक नया इतिहास

भारत बनाम जिम्बाब्वेः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) की शुरूआत कर चुकी हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।
भारत बनाम जिम्बाब्वे के पहले वनडे मैच में दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिध्द कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के चलते जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी थी। शिखर धवन और शुभमन गिल के शानदार अर्धशतकीय पारी के चलते भारत ने 30.5 ओवरों में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर 10 विकटों की आसान जीत हासिल की हैं। दीपक चाहर अपने गेंद के शानदार प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुने गए। आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में काफी सारे रिकॉर्ड बने हैं। आइए आपको बताते हैं-
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहले वनडे मैच में बने ये रिकॉर्ड

1. अक्षर पटेल का वनडे में बेस्ट बॉलिंग फिगर
अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपने अब तक के वनडे करियर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन किया हैं। अक्षर पटेल ने आज 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इससे पहले अक्षर का बेस्ट 34 रन पर तीन विकेट था, जो उन्होने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ लिया था।
2. दीपक चाहर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) भी आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपने वनडे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते नजर आए। आज दीपक चाहर ने 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले उनका वनडे में बेस्ट बॉलिंग स्पेल 37 रन पर 2 विकेट था। जो उन्होने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में लिया था।
3. वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए शिखर धवन, सौरव गांगुली की बराबरी
आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के पहले वनडे मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। शिखर धवन ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर-2 पर आ गए हैं। शिखर ने नंबर-2 पर आने के साथ-साथ सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) की भी बराबरी कर ली हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के नाम अब वनडे में 24 अर्धशतक हैं। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) इस लिस्ट में 29 अर्धशतक के साथ नंबर-1 बल्लेबाज हैं।
4. भारत ने लगातर 13वीं जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ हासिल की
भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुए पहले वनडे मैच में भारत ने आज जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस जीत से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13वीं जीत हासिल कर ली हैं। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 1988 से लेकर 2004 के बीच लगातार 12 बार हराया था।
5. शिखर धवन और शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी पारी
आज जिम्बाब्वे के खिलाफ शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच 192 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। जिसके चलते भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की। शिखर और शुभमन के बीच 192 रनों की साझेदारी जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर की 197 रनों की ओपनिंग साझेदारी हैं, जिसे उन्होने शारजाह के मैदान में साल 1988 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।
6. दूसरी बार जिम्बाब्वे के टॉप-4 बल्लेबाज भारत के खिलाफ सिंगल डिजिट के स्कोर पर लौटे पवेलियन
आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी के टॉप ऑर्डर ताश के पत्तो की तरह बिखरते नजर आए। आज दूसरी बार हुआ जब जिम्बाब्वे के टॉप-4 बल्लेबाज भारत के सामने सिंगल डिजिट के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले ऐसा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच साल 2005 में हरारे के मैदान पर खेले गए मैच में हुआ था।
7. शिखर और शुभमन के बीच 6 इनिंग में हो चुकी हैं 502 रनों की साझेदारी
शिखर धवन और शुभमन गिल 6 इनिंग में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ चुके हैं, एक साथ ओपनिंग करते हुए दोनों खिलाड़ियों के बीच अब ,क 502 रनों की साझेदारी हो चुकी हैं। शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच तीन बार शतकीय साझेदारी भी हुई हैं।
8. अक्षर पटेल ने वनडे फॉर्मेट में पूरे किए 50 विकेट
आज अक्षर पटेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। अक्षर ने तीन विकेट पूरे करते ही भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।
9. हरारे स्पोर्ट्स मैदान में भारत ने दर्ज की 10वीं जीत
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का मैच हरारे स्पोर्ट्स मैदान में खेला जा रहा हैं। आज 10 विकेट की जीत के साथ भारत ने इस मैदान में अपनी 10वीं जीत हासिल कर ली हैं।
10. तीसरी बार भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की 10 विकेट से जीत
आज भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से शिकस्त दी हैं, ऐसा तीसरी बार हुआ हैं जब भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया हैं। इससे पहले भारत ने साल 1988 में शारजाह में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया था और साल साल 2016 में हरारे में ही 10 विकेट से शिकस्त दी थी।
11. शिखर धवन ने वनडे फॉर्मेट 6500 रन पूरे करने वाले बनें 10वें भारतीय बल्लेबाज
आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में शिखर धवन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 रन बनाते ही 6500 रनों का आंकडा वनडे फॉर्मेट में पूरा कर लिया हैं। शिखर अब 6574 रन के साथ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज की सूची में शामिल हो गए हैं।
Tags: भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
